{"_id":"5a1463224f1c1b8e698bcfdc","slug":"171511285538-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानार्थ 7 नंबर फाइल रद्द कर इसे लगाने की कृपा करें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानार्थ 7 नंबर फाइल रद्द कर इसे लगाने की कृपा करें..
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम देश के कलाकार करेंगे रामलीला मंचन
- चार दिवसीय रामायण मेले का आगाज आज से, समापन पर आएंगे राज्यपाल
- सांस्कृतिक संध्या में रामलीला मंचन व लोकक लाओं का होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के 36वें रामायण का शुभारंभ बुधवार से हो रहा है। चार दिवसीय रामायण मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना सुनिश्चित है। वहीं इस बार रामायण मेले को भव्य रूप देने का भी प्रयास है जिसके तहत संस्कृति विभाग ने जो कार्यक्रम तय किया है,उसमें दो देशों की रामलीलाओं के मंचन के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। अयोध्या शोध संस्थान के संस्थापक वाईपीसिंह ने बताया कि इस बार रामायण मेले में इंडोनेशिया व थाईलैंड के कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जाएगा।
डॉ.सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को इंडानेशिया से आए कलाकारों का दल रामायण मेला के मंच पर रामलीला मंचन करेगा। जबकि 24 नवंबर को थाईलैंड की मंडली रामलीला मंचन क रेगी। कई वर्षों बाद इस वर्ष रामायण मेले में विदेशी रामलीला का मंचन होने जा रहा हेै। डॉ.सिंह बताते हैं कि इंडोनेशिया इस्लामिक देश है मगर वहां के लोगों का राम से अगाध प्रेम है। पहली बार रामनगरी आ रहा वहां का रामलीला दल अयोध्या की आभा से रूबरू होगा। भगवान राम को इंडोनेशियाई अपना पूर्वज मानते हैं। उन्होंने बताया कि रामायण मेले में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से अलग-अलग दिवसों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। रामायण मेले की प्रत्येक शाम सांस्कृतिक सुरों से सजेगी। रामकथा पार्क में आयोजित होने वाले रामायण मेले की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। रामायण मेला समिति के महामंत्री शीतला सिंह ने बताया कि चार दिवसीय रामायण मेले का समापन 25 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामनाईक करेंगे।