{"_id":"5cd5b210bdec220700633428","slug":"161557508624-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप व लू का कहर बरकरार, पारा 41 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप व लू का कहर बरकरार, पारा 41 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पिछले सप्ताह भर से जारी भीषण गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर लोग तेज धूप व लू के शिकार हुए। 41.4 डिग्री तापमान के बीच स्कूलों से छूटने पर नौनिहालों की जान सांसत में रही।
अब मौसम विभाग ने मौसम में नमी के संकेत दिए हैं। अगले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाने व 14-15 मई को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पिछले सप्ताह भर से आसमान से आग बरस रही है। बृहस्पतिवार को तो इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रिकार्ड हुआ और तापमान 44 डिग्री पहुंच गया।
शुक्रवार सुबह से ही कड़क धूप ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल देखे गए, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आई, फिर भी पारा 41 के पार बना रहा और लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली।
दोपहर में तो हालत और खराब रही। दिन का तापमान 41.4 व रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं 9.9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने बदन झुलसा दिया।
विज्ञापन
हालांकि अब मौसम विभाग ने कुछ राहत के संकेत दिए हैं। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार से आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और 14-15 मई को हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में कमी आ सकती है और लोगों को गर्मी व धूप से कुछ राहत मिल सकती है।