{"_id":"5b48f3d24f1c1b39748b470d","slug":"161531507666-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल बंग्ले में सोहैं युगल रसिया..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल बंग्ले में सोहैं युगल रसिया..
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दशरथमहल बड़ास्थान में सजी फूलबंग्ला झांकी
अयोध्या। बिंदुसंप्रदाय की भारत प्रसिद्ध आचार्य पीठ चक्रवर्ती महाराज दशरथ का राजमहल बड़ास्थान में परंपरानुसार बिंदुगाद्याचार्य पूज्यपाद स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में सजाई गई धनुषधारी भगवान की सुभव्य फूलबंग्ला झांकी भक्तों के श्रद्धाकर्षण का केंद्र बनी। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में भक्त भावविभोर होकर झूमने लगे।
दशरथमहल बड़ास्थान में विभिन्न प्रांतों से लाए गए बेला, गुलाब, चमेली सहित अनेक पुष्पों की लड़ियों, मालाओं से सजाई गई फूल बंग्ला झांकी का दर्शन कर संत-धर्माचार्य एवं भक्त निहाल हो उठे। आरती का शुभारंभ रात्रि 8 बजे धनुषधारी भगवान की महाआरती के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में संगीतज्ञों ने अपनी गायिकी से प्रभु के प्रति श्रद्धा निवेदित किया। फूल बंग्ले में सोहैं युगल रसिया.. फूलों की सोहै नवल बगिया...फूलाें में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी..., फूलन में आज सज-धज के युगल सरकार बैठें हैं... जैसे मनभावन गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया, भक्त झूमने लगे। पंडित विष्णुप्रसाद नायक शास्त्री, पंडित गौरीशंकर दास, रामकिशोर दास, पंडित विष्णुदेवाचार्य, प्रसिद्ध मृदंगाचार्य महंत विजयरामदास तालमणि सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां सराहीं गईं। फूलबंग्ला झांकी महोत्सव में श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत रामदास नाका हनुमानगढ़ी, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, महंत नारायणाचार्य, महंत संतगोपाल दास, महंत रामकुमार दास, महंत मनमोहन दास, महंत शशिकांत दास, महंत गिरीश दास, महंत बृजमोहन दास, महंत डॉ. ममता शास्त्री,महंत छविरामदास, महंत रामभूषण दास कृपालु महाराज सहित अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, विशाल मिश्र सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।