फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नवनिर्वाचित सभासद की शपथग्रहण के पूर्व मौत

नवनिर्वाचित सभासद की शपथग्रहण के पूर्व मौत

Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सभासद की शपथग्रहण के पूर्व मौत
नव निर्वाचित सभासद की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन


रुदौली। नगर पालिका रुदौली के वार्ड वजीरगंज से नव निर्वाचित समाजवादी पार्टी के सभासद मो. सफीक (55) की सोमवार रात हार्टअटैक से मौत हो गई।

हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह से पीड़ित सभासद की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ गई। घर वाले उन्हें सीएचसी रुदौली लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मदन बर्नवाल ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। सभासद के छोटे भाई ताहिर ने बताया कि छोटी बहन की बेटी की बारात मंगलवार को आने वाली थी।

सफीक रात 10:30 बजे तक बहन के यहां रहे। इसके बाद वे घर आकर लेट गए। रात 12 बजे तबियत बिगड़ गई। सीएचसी रुदौली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पहली बार सभासद का चुनाव सपा से लड़कर मो. सफीक ने भाजपा के रामराज को 99 मत से हराया था। इसके पूर्व छोटे भाई 10 वर्षों तक वजीरगंज वार्ड के सभासद रहे।

अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी, पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, ब्लॉक प्रमुख सोहावल फिरदौस खान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed