{"_id":"5a01e6c64f1c1b0d698ba011","slug":"161510074054-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर के सभी परचे वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर के सभी परचे वैध
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। नामांकन पत्रों की जांच में मंगलवार को नगर निगम अयोध्या के महापौर पद के लिए दाखिल सभी नौ नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि पार्षद के 72 नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के कारण खारिज कर दिए गए।
उधर, जिले के सभी पांच निकायों में नामांकन पत्रों की जांच में 104 परचे खारिज किए गए हैं। नौ नवंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
जिले के सभी पांच निकायों के रिटर्निंग अफसर नामांकन पत्रों की जांच के लिए दिन भर अपने कार्यालयों में जुटे रहे। इसी के साथ दो, तीन बार नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की फाइनल सूची भी तैयार कर ली गई।
प्रत्याशियों से अपना नाम वापस लेने के लिए नौ नवंबर की तिथि तय की गई है। अयोध्या नगर निगम के महापौर पद के लिए नौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
रिटर्निंग अफसर व एडीएम प्रशासन शिव कुमार शर्मा ने बताया कि महापौर पद के लिए सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। निगम के सभी 60 पार्षद पद के लिए दाखिल किए गए 554 नामांकन पत्रों में से विभिन्न खामियों के कारण 72 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
अब पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या 482 रह गई है। गोसाईगंज नगर पंचायत के रिटर्निंग अफसर रवि प्रकाश श्रीवास्तव के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए सभी छह नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। नगर पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए सभी 53 परचे वैध पाए गए।
नगर निगम अयोध्या और नगर पंचायत गोसाईंगंज के नामांकन पत्रों की जांच के लिए सदर तहसील में भारी भीड़ रही। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थक पूरे दिन यहां जुटे रहे।
जांच के साथ ही प्रत्याशियों की सूची को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। दो बार नामांकन करने वालों का मिलान करके अंतिम सूची तैयार की गई। नामांकन पत्रों की जांच में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा सख्त रही।
निर्वाचन कंट्रोल रूम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच के बाद अयोध्या नगर निगम के महापौर पद के लिए 9 और 60 पार्षद पद के लिए 482 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशियों के अलावा मंगलवार को प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्न का विकल्प भी रिटर्निंग अफसरों को दिया है। अलबत्ता कुछ लोग इसे नहीं दे पाए हैं। नौ नवंबर को नाम वापसी और 10 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।