{"_id":"599c6df14f1c1b84748b466b","slug":"161503423985-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकापुर क्षेत्र में नहीं थम रही चोटी कटने की वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकापुर क्षेत्र में नहीं थम रही चोटी कटने की वारदातें
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर क्षेत्र में एक और चोटी कटने का दावा
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के भरहूखाता चौरेबाजार में मंगलवार सुबह रहस्यमय ढंग से एक और महिला की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। भरहूखाता निवासी 28 वर्षीया गुड़िया पत्नी राकेश कुमार सुबह करीब 7 बजे घर में कमरे की सफाई कर रही थी। अचानक चक्कर आने पर नीचे गिर पड़ी। परिजनों ने देखा तो वह अर्ध बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी और सिर की पूरी चोटी कटकर बगल में पड़ी थी। परिजनों ने महिला को सीएचसी बीकापुर मेंभर्ती कराया। गुड़िया की चाची दर्शना देवी ने बताया कि महिला का पति राकेश कुमार सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह कमरे की सफाई कर रही थी। चोटी कैसे कट गई, इसका पता नहीं चल पाया है। उपचार करने वाले चिकित्सक डॉक्टर रामनाथ ने बताया कि महिला की चोटी कटने के बाद घबराहट तथा डिप्रेशन के चलते हालत खराब हुई है, उपचार किया जा रहा है। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है ।