{"_id":"5d0d119f8ebc3e76e07ab276","slug":"156113755213-faizabad-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे वायर में उतरा करंट, खेत में बैल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे वायर में उतरा करंट, खेत में बैल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। ट्रांसफार्मर के स्टे वॉयर में उतरे करंट की चपेट में आने से शुक्रवार को खेत की जुताई कर रहे एक बैल की मौत हो गई।
फखरपुर के किसान घिसियावन शुक्रवार सुबह अपने खेत में धान की नर्सरी डालने के जुताई कर रहे थे। खेत के बगल में लगे ट्रांसफार्मर का स्टे वायर किसान के खेत में ही लगा है जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
बैल अचानक स्टे वायर की चपेट में आ गए जिससे एक बैल की मौत हो गई। जबकि दूसरा बैल छुड़ा कर भाग गया। किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
तारुन उपकेंद्र के जेई अमित मौर्य ने बताया कि एलटी तार कटकर खंभे पर चला गया था जिससे स्टे वायर में करंट आ गया था। जानकारी होने पर ठीक करा दिया गया।
किसान को विभागीय सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल मणि प्रसाद ने मृत बैल का पोस्टमार्टम किया।