{"_id":"5d0d118f8ebc3e7ca318c779","slug":"156113753612-faizabad-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के सहारे टप्पेबाजों तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के सहारे टप्पेबाजों तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। शहर के पुराना बाजार स्थित मां वैष्णो ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाजों ने आभूषण दिखाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत दो सौ ग्राम सोने के जेवरात उड़ा दिए।
इस वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में कैद दो महिला व एक पुरुष की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को पुराना बाजार स्थित मां वैष्णो ज्वैलर्स की दुकान पर एक पुरुष के साथ दो महिलाएं पहुंची। उन लोगों ने दुकान मालिक नारायण यज्ञ सैनी से सोने के आभूषण दिखाने को कहा।
विज्ञापन
महिलाओं ने जेवरात पसंद करना शुरू किया, फिर पसंद जेवरात से उसी डिजाइन के जेवरात दिखाने को कहा। इस पर नारायण उक्त डिजाइन के जेवरात दूसरी दुकान से लाने चले गए।
इसी बीच महिलाओं ने नौकर से पानी लाने के लिए कहा। नौकर के पानी पिलाने के बाद महिलाओं ने देर होने की बात कही और चली गई।
वहीं, दुकान मालिक जब वापस आए तो दुकान में देखा कि करीब दो सौ ग्राम सोने के जेवरात व झोले में रखा डेढ़ लाख रुपये गायब था। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
जांच के दौरान पुलिस को आसपास के दुकानों में लगी सीसीटीवी में मिली फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा किया है। शुक्रवार को विधायक राम चंद्र यादव सराफ व्यापारी के दुकान पर पहुंचे और घटना के जल्द खुलासा के लिए एसएसपी से बात की। जांच अधिकारी एसआई संतोष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।