{"_id":"5d0d11838ebc3e76e07ab270","slug":"156113752314-faizabad-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में हुए सात फेरे व विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साए में हुए सात फेरे व विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के झबरा गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इसमें दूल्हे के बड़े दादा के लड़के समेत छह लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिसमें से एक की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाह की रस्में संपन्न कराई। शुक्रवार भोर पुलिस की मौजूदगी में ही दुल्हन की विदाई हो सकी।
झबरा गांव निवासी सूर्य प्रकाश पांडे की पुत्री की शादी दादूपुर थौरी जगदीशपुर सुल्तानपुर निवासी पारसनाथ मिश्रा के लड़के के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बारात गांव पहुंची।
द्वारचार में डीजे को लेकर गांव के ही राम सुरेश चौहान से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद राम सुरेश के परिवारीजन लाठी-डंडों से लैस होकर बारातियों पर हमलावर हो गए।
इसमें दूल्हे के बड़े दादा के लड़के रवि को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे कुमारगंज में एक निजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सूचना पाते ही प्रभारी थानाध्यक्ष खंडासा दिनेश सिंह दल-बल के साथ गांव पहुंच गए और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद संगीनों के साए में शादी कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई शुक्रवार को करा दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष से अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दुल्हन के पिता सूर्य प्रकाश पांडे ने बताया कि घर में दो वर्ष पूर्व हुई लड़की की शादी में भी राम सुरेश ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।