फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हल्की बारिश के बाद धूप से चढ़ा पारा, लोग बेहाल

हल्की बारिश के बाद धूप से चढ़ा पारा, लोग बेहाल

Thu, 20 Jun 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश के बाद धूप से चढ़ा पारा, लोग बेहाल
अयोध्या। लगातार गर्मी से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार भोर हुई हल्की बरसात से कुछ राहत मिली। जिले में 11 मिमी. बरसात रिकार्ड की गई। इस बरसात से खेतों में मिली कुछ नमी से किसान खुश दिखे।
विज्ञापन



वहीं, दिन चढ़ने के साथ-साथ तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में बारिश की उम्मीद नहीं जताई है।


लगातार भीषण गर्मी व धूप से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार की भोर में कुछ राहत मिली। बुधवार को दिन भर आसमान में छाए बादलों से गुरुवार भोर में हल्की बरसात हुई।
विज्ञापन



तेज गरज-चमक के साथ हुई बरसात से खेतों में भी नमी देखने को मिली। इससे खेतों की जुताई करने वाले किसानों को लाभ पहुंचा। जिले भर में 11 मिमी. बरसात रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बरसात से सुबह के समय मौसम में नमी रही, लेकिन सूर्यदेव के निकलने के साथ फिर गर्मी बढ़ने लगी। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 36.5 व न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


आर्र्दता अधिकतम 74 व न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed