{"_id":"5d0bc3b88ebc3e1ebd7ec37d","slug":"156105207315-faizabad-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर एसडीएम की सुनवाई से भड़के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर एसडीएम की सुनवाई से भड़के वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। तहसील बार एसोसिएशन के कार्य से विरत के प्रस्ताव को न मानने व कोर्ट पर सुनवाई करने से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट पर गुरुवार को नारेबाजी की।
नारेबाजी से आहत होकर उपजिलाधिकारी कोर्ट छोड़ कर चली गयी। अधिवक्ताओं की मांग पर बार एसोसिएशन द्वारा मीटिंग न बुलाने पर अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में मीटिंग की।
बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने कार्य विरत रहने का प्रस्ताव 12 बजे न्यायालयों पर भेजा था। कार्य विरत रहने के बाद भी उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी के मुकदमे की पुकार कराने की जानकारी मिलने पर अध्यक्ष एसडीएम न्यायालय पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा की जो अधिवक्ता सुनना चाहेंगे उनको सुनेगी, इस बात पर अधिवक्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
मामला बिगड़ते देख उपजिलाधिकारी कोर्ट से उठ कर चली गयी। अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष व महामंत्री से मीटिंग बुलाने की मांग की।
बार की ओर से मीटिंग न बुलाने पर अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष अफसर रजा रिजवी की अध्यक्षता में मीटिंग कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्रा व महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर एल्डर्स कमेटी का गठन कर समस्त कार्यभार एल्डर्स कमेटी को सौंप दिया।
पूर्व अध्यक्ष अफसर रजा रिजवी ने बताया कि सर्वसम्मत्ति से राम नरेश यादव को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन व सर्वदमन पांडेय, अब्दुल हई खान, सत्यनाम सिंह, इम्तियाज अहमद व कमलेश मिश्रा को सदस्य बनाया गया है।
बार अध्यक्ष इंद्र सेन मिश्रा ने बताया की अधिवक्ताओं के कार्यविरत रहने के निर्णय के बाद एसडीएम के न्यायालय पर बैठने और उससे उपजे विवाद को लेकर कार्यकारिणी की बैठक की गई। शनिवार को बार कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिलेंगे। एसडीएम से वार्ता के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा।