फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिव मदिर व शिवलिंग

अयोध्या में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिव मदिर व शिवलिंग

Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिव मदिर व शिवलिंग
अयोध्या। अयोध्या में सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान प्राचीन शिव मंदिर व शिवलिंग मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



धार्मिक नगरी अयोध्या के सरयू तट के किनारे सीवर लाइन की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से भगवान शिव का एक मंदिर नुमा कमरा मिला है। कमरे के अंदर भगवान भोले शंकर का शिवलिंग विराजमान है। यह मंदिर जमीन के नीचे कैसे पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है।


रविवार की शाम सीवर की खुदाई के दौरान नयाघाट स्थित करतलिया मंदिर के पीछे प्राचीन शिव मंदिर के अवशेष मिलने से लोगों में हैरानी उत्पन्न हो गई, देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और पूजन अर्चन भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन



बाद में कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से मिट्टी डलवा कर मंदिर पटवा दिया। इससे पहले ही कुछ स्थानीय लोगों ने अंदर घुसकर इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर शाम लोगों ने वहां पर भगवान की तस्वीर लगाकर आरती भी उतारनी शुरू कर दी। फिलहाल लोगों की भीड़ देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर उस स्थान पर काम रुकवा दिया है और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।


करतलिया आश्रम के महंत रामदास ने बताया कि उनके मंदिर के पीछे खुदाई के दौरान छतनुमा मंदिर मिला है, जिसमें एक प्राचीन शिवलिंग, त्रिशूल सहित अन्य पूजन सामग्री भी मिली है।



कहा कि वर्तमान अयोध्या की धरती के नीचे प्राचीन अयोध्या आज भी मौजूद है, जिसके अवशेष अक्सर देखने को मिलते हैं। यह मंदिर भी प्राचीन अयोध्या का हिस्सा है। बताया कि हमने प्राचीन शिवलिंग का पूजन अर्चन एवं आरती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed