{"_id":"5b33d5334f1c1bf67a8b780b","slug":"151530123571-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया के हिंदू संगठन से नहीं पड़ेगा कोई असर : चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया के हिंदू संगठन से नहीं पड़ेगा कोई असर : चंपत
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोगड़िया के हिंदू संगठन से नहीं पड़ेगा कोई असर : चंपत
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने विहिप के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया द्वारा नया हिंदू संगठन बनाने से कोई असर नहीं पड़ने वाला है। तोगड़िया मेरे लिए कोई एजेंडा नहीं हैं। विहिप एक संस्था व संगठन है। 90 साल का इतिहास है, हम तात्कालिक परिस्थितियों से प्रभावित होकर नहीं बदलते।
विहिप उपाध्यक्ष बुधवार को रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। एक दिन पूर्व रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव पर आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एलान किया था कि यदि शीघ्र ही मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि पहले भी लोग तरह-तरह के एलान कर चुके हैं, लेकिन समय आने पर मुकर गए। तोगड़िया के पार्टी में फिर शामिल होने की संभावनाओं पर कहा कि न हमने उन्हें निकाला है और न ही हम उन्हें वापस लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राममंदिर मामले पर धैर्य रखने की बात पर कहा कि मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं, उन्होंने बिल्कुल ठीक बात कही है। राममंदिर निर्माण होगा, उसी जगह होगा। राममंदिर निर्माण की समस्त प्रक्रियाएं सही दिशा में चल रही हैं। विहिप की कार्यशाला में गतिविधियां तेज करने के सवाल पर कहा कि हमने पहले भी कारीगरों की संख्या बढ़ाई हैं। जैसे ही जरूरत पड़ेगी कारीगरों की संख्या बढ़ाकर काम तेज करेंगे।