फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   निगम कार्यसमिति के उपसभापति का निर्विरोध चयन

निगम कार्यसमिति के उपसभापति का निर्विरोध चयन

Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
निगम कार्यसमिति के उपसभापति का निर्विरोध चयन
सुधार नरायन बने निगम कार्यसमिति के उपसभापति
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम की बुधवार को 12 सदस्यीय कार्यसमिति की बैठक में उपसभापति का चयन किया गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में एक सूत्री एजेंडे को लेकर कार्यसमिति की बैठक की गई। जिसमेें उपसभापति पद के लिए पार्षद अनिल सिंह ने सुधार नरायन श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव रखा। पार्षद राजेश के नाम का समर्थन किया। किसी अन्य का नाम इस पद के लिए सामने नहीं आया। इसके बाद सुधार नरायन को उपसभापति चुन लिया गया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि अयोध्या को विकसित बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पार्षदों और यहां रहने वाले हर व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है। जनता के साथ-साथ सभी से अपील है कि भेदभाव को त्याग कर विकास कार्यों और साफ-सफाई अभियान में अपना सहयोग प्रदान करे। जिससे आने वाले समय में अयोध्या नगर निगम प्रदेश में विकास की कड़ी में उत्तम स्थान प्राप्त कर सके। बैठक में अशोका द्विवेदी, हाजी असद समेत अन्य समिति सदस्य और निगम के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed