{"_id":"5a6a18384f1c1b7d268b692b","slug":"151516902456-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापर्व के उल्लास में झूमा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापर्व के उल्लास में झूमा शहर
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापर्व के उल्लास में झूमा शहर
फैजाबाद। जिले में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही लोग उल्लास व उमंग डूबे दिखे। राष्ट्रीय पर्व पर शहर के चौबारे, गलियां, सरकारी भवन सज संवर कर तैयार हैं। ऐतिहासिक, सरकारी और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों से सजाया गया है। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रिहर्सल की धूम रही। जबकि झंडे-बैच की दुकानों पर बच्चों व अभिभावकों की भीड़ रही।
सरकारी कार्यालयों में बृहस्पतिवार को लोग गणतंत्र दिवस की तैयारियों में लगे रहे। विद्यालयों, पुलिस लाइन व कैंट में जमकर रिहर्लस हुआ। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सुबह 7:30 बजे नगर निगम क्षेत्र में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद 8 बजे तक निर्धारित रूट पर प्रभात फेरी निकलेगी। सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण व अभिवादन होगा। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान होगा। सुबह 9 बजे ग्राम स्वावलंबी विद्यालय, रंनीवा आचार्य नगर में चरखा यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थना, 9:30 बजे पुलिस लाइंस में परेड होगी। सुबह 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं अभिवादन तत्पश्चात खेलकूद का आयोजन होगा। पूर्वाह्न 11 बजे जिला कारागार एवं बाल कारागार में फल व मिष्ठान वितरण, 11 बजे स्थानीय चैक घंटाघर पर मानव श्रृंखला का निर्माण होगा। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, श्री राम चिकित्सालय, नये घाट व स्फटिक शिला कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगी पीड़ित मरीजों को फल वितरण होगा। जिले की 15 बस्तियों व मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया जायेगा। दोपहर 2 बजे जीआईसी में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं धर्म निरपेक्षता विषय पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी। सांय 6 बजे चौक घंटा घर पर सांप्रदायिक सौहार्द के लिए सभी वर्ग के लोगों द्वारा मोमबत्तियां जलाई जाएंगी।
संकल्प, अनुशासन व नैतिकता का गणतंत्र
फैजाबाद। गणतंत्र दिवस संकल्प, अनुशासन व नैतिकता का है। इसी दिन हमारा संविधान पारित हुआ। अलग-अलग वर्गों ने गणतंत्र के मायने बताए। व्यापारी विमल श्रीवास्तव बताते हैं कि गणतंत्र सही मायने में समानता के साथ अनुशासन का भी पाठ पढ़ाता है। वह कहते सभी धर्म, वर्ग व जाति के लोगों को देश का अनुशासित नागरिक बनना चाहिए। वह सरकारी संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाए जाने का संकल्प लेते हैं। युवा देवेश ध्यानी बताते हैं कि मौजूदा समय में युवा वर्ग की सबसे बड़ी कमजोरी नशा है। वह इस गणतंत्र पर प्रत्येक युवा को नशा मुक्त होने व स्वत: कभी जीवन में नशा न करने का संकल्प लेते हैं। युवा मोहम्मद फहीम कहते हैं कि देश के संविधान में सभी वर्ग-धर्म समान हैं। वह कहतें हैं कि एक अच्छे नागरिक को सभी का सम्मान करना चाहिए, साथ ही वह स्वत: एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने की बात कहते हैं। छात्र साक्षी श्रीवास्तव बताती है कि कानून नैतिकता का एक रूप है, इसलिए सर्वाधिक जरूरी यह है कि सब लोग नैतिक हों वह स्वत: लोगों की मदद का संकल्प लेतीं हैं। छात्रा जोया खान बताती हैं कि गणतंत्र दिवस पर देश रक्षा की शपथ लेतीं हैं क्योंकि भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है, इस भ्रष्टाचार को खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र सिंह व उदय नरायण तिवारी बताते हैं कि बच्चों को अनुशासन देने का संकल्प लेतें हैं। वह बताते हैं कि हर वर्ग समुदाय को देश का अच्छा नागरिक बनना चाहिए। महिला सुमन स्वरूप बतातीं हैं कि देश में संविधान का राज तो है लेकिन लोगों में संविधान का पालन करने की चिंता नहीं है, वह भारतीय संविधान पर अजीवन चलने का संकल्प लेती हैं। छात्र सिमरन गुप्ता व सिमरन निषाद बतातीं हैं कि देश का संविधान हमें अपने मन की सरकार बनाने की इजाजत देता है, इसलिए हम सभी को अपने लिए अच्छा जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए । वह भविष्य में अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने की शपथ लेतीं हैं।