{"_id":"6354441c4b65b37cfd0b23a2","slug":"150-crore-buisness-on-this-dhanteras-faizabad-news-lko6540904109","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बरसा धन, करीब 150 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बरसा धन, करीब 150 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
अयेध्या-दीपावली व धनतेरस को लेकर गुलाबबाड़ी मैदान में लगी पटाखे की दुकान से खरीदारी करते लोग।-सं?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। धनतेरस पर जिले भर में खूब धन बरसा। करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान जताया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने जेवरात, सोने-चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रानिक सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, मोबाइल, बाइक, कार, स्कूटी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर घरेलू साज-सज्जा का सामान खरीदा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बाजार सुबह से ही गुलजार रहे, बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर होते-होते ऑटो, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा व अन्य बाजार भी जगमग हो गए।
रिकाबगंज, चौक, सिविल लाइन, फतेहगंज, रीडगंज, नाका, साहबगंज समेत अयोध्या के श्रृंगारहाट, रानीबाजार समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार सुबह सात बजे से दुकानदारों लोगों ने दुकानें खोलनी शुरू कर दी थीं। सुबह से ही लोग बाजारों में पहुंचने लगे। महिलाओं से लेकर बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सबने खरीदारी की। देर रात तक दो व चार पहिया शोरूम संचालक गाड़ियों को तैयार कराकर उनकी डिलीवरी करते रहे। धनतेरस के दिन मकान, प्लाट और फ्लैट का बैनामा भी कराया।
धनतेरस बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। कई दुकानों पर बर्तन खरीदने के लिए मारामारी मची हुई थी। लोगों ने डिनर सेट, कप सेट, बाउल आदि की खरीदारी की तो कुछ लोगों ने नेग के तौर पर गिलास, कटोरी, चम्मच, फ्रूट बास्केट, बर्तन स्टैंड, तांबे का मग, लोटा आदि की खरीदारी की। शनिवार का दिन होने के नाते कुछ लोगों ने स्टील के बर्तनों से परहेज किया।
विज्ञापन
नेग के तौर पर उन्होंने तांबे व पीतल के बर्तन खरीदे। बर्तन कारोबारी कमल कौशल के अनुसार जिले में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ है। बाजार में इसके अलावा चांदी की बोतल, सुराही, चांदी का दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी खूब बिकीं। सर्राफा कारोबारी विपिन बंसल ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक करीब 45 करोड़ का कारोबार हुआ।
बाजारों में इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिक सामान की खूब खरीदारी हुई। एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, मोबाइल, एसी व अन्य सामान रात तक बिकते रहे। युवाओं ने लैपटाप की खरीदारी की। बाजार में ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल और ब्रांडेड कंपनी के विभिन्न उपकरणों की मांग ज्यादा रही। वहीं, लोगों ने घर के जरूरती सामान के साथ कपड़ों की भी खरीदारी की। लोग ब्रांडेड शोरूम पर पहुंचे और आफर वाले कपड़े खरीदे।
कुछ लोगों ने जूते तो कुछ ने घड़ी, बेल्ट आदि खरीदी। नान ब्रांडेड शोरूमों पर काफी भीड़ दिखाई दी, आफरों ने भी लोगों को खूब लुभाया। इसके अलावा मिठाई, सजावट के अन्य सामान, लाई-लावा-चूरा के साथ मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस के बने गणेश-लक्ष्मी, कुुबेर व हनुमानजी की मूर्तियां भी खूब बिकीं। इन सब बाजारों में भी करीब 50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होने का अनुमान है।
धनतेरस पर दो व चार पहिया वाहनों समेत अन्य बड़े वाहनों के शोरूम पर भी खूब भीड़ उमड़ी। शोरूम मालिक देर रात तक पहले से बुक वाहनों की डिलीवरी कराते रहे। दो पहिया वाहनों में सबसे ज्यादा स्कूटी बिकी। शोरूम मालिकों के अनुसार इस दिन करीब 600 बाइक व 300 चार पहिया वाहन बिके। अधिकांश एसयूवी की कमी के चलते डिलीवरी नहीं हो सकी। शोरूम मालिक अकबर अली ने बताया कि जिले में करीब 40 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई है।

अयोध्या-धनतेरस को लेकर मोटर साइकिल की खरीदारी करते लोग।-संवाद- फोटो : FAIZABAD