{"_id":"8fd66d03d98900bb553a8c0d0bee226e","slug":"148-candidates-were-interviewed-by-the-five-themes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विषयों में 148 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विषयों में 148 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौतिकी विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदी, एमबीए व शिक्षा विषय के साक्षात्कार में 326 अर्ह अभ्यर्थियों के सापेक्ष 148 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। जबकि 178 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विवि परिसर के परीक्षा भवन में सुबह 10 बजे से पीएचडी प्रवेश समन्वयक डॉ. विनोद कुमार पांडेय के निर्देशन में हिंदी विषय का साक्षात्कार हुआ। इसमें सीईटी अर्ह 153 अभ्यर्थी बुलाए गए थे।
लेकिन 85 अभ्यर्थी टर्नअप हुए। साक्षात्कार विषय संयोजक व विषय विशेषज्ञों की टीम ने लिया। वहीं परिसर के बॉयोकेमिस्ट्री विभाग में विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आरएल सिंह के निर्देशन में भौतिकी विज्ञान व इलेक्ट्रॉनिक्स का साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन
फिजिक्स में 11 के सापेक्ष सात तथा इलेक्ट्रानिक्स में नौ के सापेक्ष सात अभ्यर्थी उपस्थित हुए। वहीं व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय के निर्देशन में हुए एमबीए विषय के साक्षात्कार में 44 के सापेक्ष 18 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया।
संत कबीर सभागार में शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. ऊषा तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुए शिक्षा विषय के साक्षात्कार में 109 के सापेक्ष 31 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इसमें जेआरएफ अर्ह अभ्यर्थी बुलाए गए थे। पीएचडी प्रवेश समन्वयक डॉ. पांडेय ने बताया कि रविवार को हिंदी विषय के जेआरएफ अर्ह छात्रों का साक्षात्कार होगा।