फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गृह गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद...

गृह गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद...

Sun, 14 Apr 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
गृह गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद...
मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला का मनाया गया जन्मोत्सव
विज्ञापन

अयोध्या। गृह-गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद, हरषवंत सब जहं तहं नगर नारि नर बृंद...भगवान राम के जन्मोत्सव को निरुपति करती यह पंक्ति रविवार को रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में साकार दिखी।

अयोध्या में इस बार दो दिनों तक रामजन्मोत्सव का पर्व मनाया गया। दर्जनों मंदिरों में रविवार को भी श्रीरामजन्मोत्सव की धूम रही। मंदिरों में प्रभु के जन्म पर बधाई व सोहर गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।
विज्ञापन


उदया तिथि की मान्यता के चलते रविवार को भी श्रीरामजन्मभूमि, मणिरामदास की छावनी, श्रीरामबल्लभा कुंज, लक्ष्मण किला, हनुमानबाग, डाडिया मंदिर, लंबे हनुमान मंदिर, पत्थर मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में श्रीरामजन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिग्रहीत परिसर में विराजमान भगवान श्रीरामलला का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोच्चारण व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य दोपहर 12 बजे मनाया गया।

पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान राम लला का जन्मोत्सव में भगवान को सवा क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया गया। 40 किलो पंचामृत सहित मिष्ठान, फल आदि का प्रसाद का वितरण सुरक्षा बलों व अन्य श्रद्धालुओं को किया गया।

मणिरामदास की छावनी में हजारों श्रद्धालु रामजन्मोत्सव का गवाह बने। दोपहर 12 बजते ही मंदिर में घंटा-घड़ियाल गूंज उठे। भक्त सुध-बुध खोकर अपने आराध्य के जन्मोत्सव में मग्न हो गए।

मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास, उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास की अध्यक्षता में भगवान के जन्मोत्सव पर वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं श्रीरामबल्लभाकुंज में अधिकारी राजकुमार दास के निर्देशन में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजे भगवान के प्राकट्य के बाद बधाई एवं सोहर गीतों की झड़ी सी लग गई।

भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु देर रात तक सजी गीत-संगीत की महफिल में गोता लगाते रहे। वहीं, हनुमानबाग में महंत जगदीशदास के सानिध्य में भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इसी तरह लक्ष्मण किला, डाडिया मंदिर, पत्थर मंदिर आदि में भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया गया। सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी पर श्रीराम जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

रविवार सुबह मंदिर में विराजमान श्रीराम दरबार, विराजमान संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज, अष्टभुजा दुर्गा काली, शिव पंचायतन शनि नवग्रह मन्दिर, श्री खाटू श्याम दरबार सहित सभी सभी देव विग्रहों का भव्य शृंगार किया गया।

पूरे मंदिर परिसर को पुष्प मालाओं से सजाया गया। प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित सत्य प्रकाश मिश्र व कुमारी रिया सिंह द्वारा सोहर गीत श्रीराम जन्म गीत गायन किया गया।


दोपहर 12 बजे पीठ के महंत रामदास ने हनुमान जी महाराज को राजभोग लगाकर श्रीराम जन्म की आरती उतारी, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पं. जनार्दन दत्त द्विवेदी, अनिल कुमार पांडेय, इं. तिलकराज तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed