फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराममहायज्ञ में पड़ रही आहुति

राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराममहायज्ञ में पड़ रही आहुति

Tue, 09 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराममहायज्ञ में पड़ रही आहुति
राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराममहायज्ञ में पड़ रही आहुति
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में रामनवमी पर्व की धूम है। अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है। खाक चौक में हिमालय के कायाकल्पी संत बर्फानी बाबा के प्रेरणा एवं महंत परशुरामदास के संयोजन में राममंदिर निर्माण की कामना से श्रीराम महायज्ञ 6 अप्रैल से संचालित है। इस अवसर पर प्रतिदिनि विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य श्रीराममहायज्ञ में आहुतियां डाली जा रही हैं।


यज्ञ के संयोजक महंत परशुरामदास ने बताया कि सोमवार को भगवान शंकर का अभिषेक पूजन कर अपराह्न यज्ञकुंड में वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य आहुति डाली गई। अनुष्ठान में महंत ब़ृजमोहन दास, महंत दयारामदास सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य एवं भक्त मौजूद रहे। वहीं लक्ष्मणकिला से संबंध स्थान लक्ष्मण कोट में श्रीसीताराम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


विश्वकल्याण के लिए आयोजित श्रीसीताराम महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य आहुतियां डाली जा रही हैं। यज्ञ के संयोजक महंत मनोहर शरण ने बताया कि श्रीसीताराममहायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को मंदिर से निकली कलश यात्रा के साथ हुआ। सरयू तट से कलश में जल भरकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनके द्वारा अब तक 73 श्रीराम महायज्ञ कराए जा चुके हैं। यहां 74वां महायज्ञ है। बताया कि विश्वकल्याण व धर्म की स्थापना के उद्देश्य से 100 महायज्ञ करने का लक्ष्य है। श्रीसीताराम महायज्ञ का समापन 14 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed