फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मंदिर निर्माण की तैयारी पूछते दिखे शिवसैनिक और रामभक्त

मंदिर निर्माण की तैयारी पूछते दिखे शिवसैनिक और रामभक्त

Sat, 24 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मंदिर निर्माण की तैयारी पूछते दिखे शिवसैनिक और रामभक्त
मंदिर निर्माण की तैयारी पूछते दिखे शिवसैनिक और भक्त
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व विहिप की विराट धर्मसभा के बीच अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर उत्सुकता भी तेज हो गई। शिवसेना प्रमुख के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे शिवसैनिकों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया तो वहीं रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला भी पहुंचे शिवसैनिक राममंदिर निर्माण की तैयारी को लेकर भी उत्सुक दिखे।

बड़ी संख्या में शिवसैनिकों सहित विहिप की विराट धर्मसभा में पहुंच रहे भक्तों ने न्यास कार्यशाला में हो रही पत्थर तराशी से लेकर अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। नासिक मालेगांव महाराष्ट्र से पहुंचे शिवसैनिक संजय चौधरी व अजय चौधरी ने तराशी कार्य में जुटे रजनीकांत सोमपुरा से मंदिर निर्माण में कितना समय लगेगा पूछा तो उत्तर मिलने पर थोड़े निराश हुए।
विज्ञापन


संजय व अजय ने बताया कि कारीगर ने बताया कि अभी 75 हजार घनफुट पत्थर तराशे जाने हैं, कारीगर भी नहीं है ऐसे में तो लंबा समय लग जाएगा। शिवसैनिकों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों जगह सरकार है अब मंदिर नहीं बनेगा तो कब बनेगा। वहीं बाराबंकी से विहिप की धर्मसभा में शामिल होने पहुंचे भक्त रामदास बाबा भी राममंदिर को लेकर बेसब्र नजर आए कहा कि अब तो मंदिर बन ही जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद भी जताई कि मोदी जी के काल में मंदिर बन जाएगा और रामलला टेंट से बाहर आएंगे। वहीं कारसेवकपुरम की 30 वर्षों से व्यवस्था देख रहे हनुमान यादव ने बताया कि अभी मंदिर निर्माण के लिए जितनी जरूरत है, तराशी का काम पूरा हो गया है, जल्दी ही तराशी का काम तेज होने जा रहा है। राजस्थान से जल्द ही 75000 घनफुट पत्थर पहुंचने वाले हैं।

अयोध्या में धर्मसभा में शामिल होने उमड़ रहे भक्तों की एक ही मांग है जल्द से जल्द राममंदिर बने। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही इसके लिए सक्षम बता रहे हैं। साथ ही जयश्रीराम का उद्घोष कर भव्य राममंदिर के लिए अपनी उत्तेजना भी प्रदर्शित कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी के पास बाराबंकी के दरियाबाद से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने कहा कि उनकी एक ही मांग है, अतिशीघ्र राममंदिर बने।

दरियाबाद बाराबंकी के आशीष मिश्र कहते हैं कि साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने मंदिर के लिए तो कुछ नहीं किया मगर राहुल गांधी को जनेऊ जरूर दिखा दिया। चंपत कहते हैं कि भाजपा नहीं रामभक्त मंदिर बनाएंगे। कारसेवकपुरम में भी भक्तों का आना शुरू हो गया है। डॉ. अनिल सिंह कहते हैं कि भक्त मंदिर बनाऐंगे मोदी साथ देंगे।

आकाशमणि त्रिपाठी भक्तों को सभा में लाने के लिए पत्रक वितरित कर रहे हैं। बताया कि अब तक 15 लाख से अधिक पत्रक बांटे जा चुके हैं। आशीर्वाद समारोह में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय शिवसैनिक कार्यक्रम में उपेक्षा किए जाने से नाराज दिखे। शिवसैनिकों का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक जाने नहीं दिया गया।


शिवसेना के प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध त्रिपाठी का कहना है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को समारोह में महत्व नहीं दिया गया। कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया गया। जिससे नाराज होकर शिवसेना के दर्जनों स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रविवार को सामूहिक इस्तीफा देने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed