फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   73.44 करोड़ से दर्शननगर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

73.44 करोड़ से दर्शननगर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
73.44 करोड़ से दर्शननगर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज
73.44 करोड़ से दर्शननगर रेल क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज
विज्ञापन

फैजाबाद। लखनऊ-आजमगढ़ हाई-वे पर शहर से सटी दर्शननगर रेल क्रॉसिंग पर जल्द ही घंटों जाम से छुटकारा मिलेगा। यहां 73.44 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाने को शासन से मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने इस ओवरब्रिज की ड्राइंग तैयार कर ली है। जिला प्रशासन से ओवरब्रिज निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण से प्रतिदिन लाखों की संख्या में आने-जाने वाले यात्रियों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
दर्शन नगर रेल क्रॉसिंग से न केवल हाई-वे पर चलने वाले वाहन गुजरते हैं बल्कि शहर व उसके आसपास के बड़ी संख्या में लोग अपने काम के सिलसिले में प्रतिदिन आते-जाते हैं। यहीं से अयोध्या धर्मनगरी के लिए भी एक अहम परिक्रमा मार्ग है। जिससे अयोध्या और योगिराज भरत की तपस्थली भरतकुंड भी जुड़ती है। फैजाबाद से आजमगढ़ व वाराणसी की ओर जाने वाला यही एक मात्र प्रमुख मार्ग है। फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय और प्रदेश सरकार से इस रेल क्रॉसिंग पर जनता की सुविधा के मद्देनजर ओवरब्रिज बनवाने का प्रस्ताव दिया था। अब इस पर कार्रवाई शुरू हो गई है। भारत सरकार और प्रदेश शासन से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने इस अहम ओवरब्रिज की ड्राइंग तैयार कर ली है। इस पर प्रथम दृष्टया 73.44 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए जिला प्रशासन से अनापत्ति दिए जाने का पत्र भेजा है। डीएम डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक ओवरब्रिज निर्माण संबंधी अनापत्ति के लिए एसडीएम सदर को पत्र भेज दिया गया है। स्थलीय जांच और निरीक्षण के बाद तहसील की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर, जिला प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद डीपीआर मंडल रेल अभियंता को भेजा जाएगा। यहां रेल और सेतु निगम से होने वाले कार्यों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई संभावित है।
विज्ञापन


रूट से जाने वाले यात्रियों के बचेंगे कई घंटे
लखनऊ-आजमगढ़ हाई-वे की इस रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण से यात्रियों के कई घंटे का समय बचेगा। इस रेल ट्रैक पर तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं। एक ट्रेन के गुजरने में क्रॉसिंग केवल 15 मिनट बंद रहे तो पूरे 24 घंटे में प्रतिदिन लगभग पांच घंटे क्रॉसिंग बंद रहती है। ओवरब्रिज निर्माण से यह पांच घंटे बच जाएंगे। यात्रियों का गंतव्य समय के लिहाज से करीब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शननगर रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ड्राइंग तैयार कर ली गई है। इस ओवरब्रिज के निर्माण पर प्रथम दृष्टया 73.44 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है। ओवरब्रिज निर्माण की बाबत जिला प्रशासन को अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पत्र भेजा जा चुका है। अनापत्ति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। -इं. आरयू खान, उप परियोजना प्रबंधक उप्र सेतु निगम फैजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed