फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अक्षय तृतीया पर बाजारों में रही रौनक, पांच करोड़ का कारोबार

अक्षय तृतीया पर बाजारों में रही रौनक, पांच करोड़ का कारोबार

Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर बाजारों में रही रौनक, पांच करोड़ का कारोबार
अक्षय तृतीया पर पांच करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

फैजाबाद। शादी-विवाह की तिथियों की शुरुआत में ही अक्षय तृतीया का पड़ना इस बार खासा शुभ रहा। कैशलेस होने के बावजूद बुधवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सराफा और दूसरे प्रतिष्ठानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। महज एक दिन में लगभग पांच करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया। हालांकि स्वेप पर लिमिट ने कारोबार में थोड़ी बाधा जरूर डाली।
अक्षय तृतीया पर बुधवार को ज्वैलरी शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। हर किसी में सोने के आभूषण खरीदने की ललक दिखी। इस बार कलकत्ता की ज्वैलरी मार्केट में ज्यादा चर्चित रही। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख तक थी। इसमें चूड़ी और सेट शामिल रहा। इसके अलावा कील, बिछुआ से लेकर मंगलसूत्र तक खूब बिके। सोने की घड़ी, पेन, चश्मा, ब्रेसलेट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इंटीक की बिछिया भी लोगों को खासा लुभा रही थी। खरीदारी में कहीं ने कहीं बैंकों के कैशलेस होने का असर पड़ा। कारोबारियों ने स्वेप करने पर डिजिटल चार्ज के रूप में एक प्रतिशत की कटौती को लेकर भी नाराजगी जताई। इसकी वजह से भी कुछ कारोबारी स्वेप करने से कतराते रहे।
विज्ञापन

सर्राफ अमित सोनी ने बताया कि इस बार करीब सवा करोड़ का कारोबार हुआ है। हालांकि एटीएम आदि में धन न होने से कारोबार करीब 10 प्रतिशत प्रभावित हुआ। इसके अलावा स्वेप सिस्टम में 50 हजार तक निकासी की बाध्यता होने से भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई आइटम एक से डेढ़ लाख तक की कीमत हैं। कैश न होने व स्वेप में लिमिट की वजह से कई ग्राहकों को वापस होना पड़ा। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि इस बार शादी-विवाह का आगाज होते ही अक्षय तृतीया का पर्व भी आ गया। इससे बाजार में सोने की चमक दिख रही है। इस बार गतवर्ष की अपेक्षा अधिक ग्राहक दुकान पर आए हैं। खरीदारी भी पहले से अधिक हुई है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार करीब पांच करोड़ का कारोबार बुधवार हो गया, जो पिछले वर्ष से करीब दो करोड़ ज्यादा है। कैशलेस होने से कारोबार में कुछ बाधा जरूर आई है। इसके अलावा स्वेप में 50 हजार तक की लिमिट से भी ग्राहकों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत सराफा मंडल, फैजाबाद के महामंत्री और कारोबारी नरेश अग्रवाल कहते हैं सोने के आभूषणों की खरीदारी तो हुई, लेकिन कुछ ग्राहक अक्षय तृतीया पर औपचारिकता निभाते रहे। वजह हर वर्ष इस पर्व पर कुछ न कुछ आभूषण खरीदते हैं। ऐसे ग्राहक नाक की कील और पैर का बिछुआ जैसे छोटे-छोटे आइटम खरीदते रहे। प्रतिष्ठित कारोबारी विकेश अग्रवाल बताते हैं, पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष सोने-चांदी की खरीदारी में तेजी आई है। चौक स्थित सोने के कारोबारी आलोक सोनी ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को खरीदार अधिक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed