{"_id":"608afce78ebc3e246510e0e9","slug":"140-banama-holders-lodged-objections-faizabad-news-lko5762507120","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 बैनामा धारकों ने दर्ज कराई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 बैनामा धारकों ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन
अयोध्या। नव्य अयोध्या के लिए आवास विकास विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इस बीच मांझा बरहटा के 140 से भी अधिक बैनामा धारकों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या के निदान की भी मांग की है। बैनामा धारकों का आरोप है कि जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें वर्षों पूर्व आवासीय रजिस्ट्री और खारिज दाखिल करवाने वालों का कोई विवरण नहीं है।
आवासीय भूमि को जबरदस्ती अर्जन योग्य साबित किया जा रहा है। आरोप है कि प्रभावशाली लोंगों की बड़ी-बड़ी जमीनों को भी अधिग्रहण मुक्त रखा गया है जो कि एक वृहद जांच का विषय है।
विज्ञापन
बरहटा मांझा में वर्षों से चकबंदी नहीं हुई है। यहां कई वर्ष से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही थी। जिसे पूर्ण किए बिना ही अधिग्रहण लगा देना उचित नहीं है।