{"_id":"60fc55438ebc3e586e4b7321","slug":"1375-students-did-not-appear-in-the-examination-faizabad-news-lko588326588","type":"story","status":"publish","title_hn":"1375 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1375 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को सात जनपदों के 383 केंद्रों पर स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की दो पालियों की परीक्षा में 53 हजार 3 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1375 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने द्वितीय पाली में गोंडा जनपद के दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नंदिनी नगर महाविद्यालय, नवाबगंज में परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा कक्ष एवं व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा शुचिता के साथ कोविड प्रोटोकॉल में होती पाई गई।
उन्होंने इसके बाद बाबा गया दीन महाविद्यालय गोंडा का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रक ने केंद्र की परीक्षा व्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई। केंद्राध्यक्ष को हिदायत देते हुए सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित करने की बात कही। कहा कि परीक्षा की शुचिता के साथ लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के संबंध में जारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा में 20 हजार 532 एवं द्वितीय पाली में 32 हजार 471 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में 529 व द्वितीय पाली में 846 छात्र अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 53 हजार 3 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 1375 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।