{"_id":"5c966a16bdec221465558aef","slug":"131553361430-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही अंदाज में निकला जय गुरुदेव का रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही अंदाज में निकला जय गुरुदेव का रथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल (अयोध्या)। बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी मथुरा के रतन दास का रथ शनिवार को शाही अंदाज में निकाला गया। सभी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण रथ के आगे छह सुरक्षाकर्मी विशेष रूप से बनाई गई बंदूकों से बारूद डालकर फायर करते हुए चलते रहे, जिसे बाबा जी के आने का संकेत माना जाता है।
परिक्रमा मार्ग के चारों ओर हाथ जोड़कर लाइन से खड़े हजारों भक्त बाबा के दर्शन पाने को लेकर लालायित दिखे। ये नजारा सोहावल के समदा झील के मैदान में चल रहे जय गुरुदेव समर्थकों के पांच दिवसीय मिनी कुंभ में शनिवार को देखने को मिला।
नेपाल सहित प्रदेश के साठ जनपदों के भंडारों से जुड़े लगभग 80 हजार से ज्यादा समर्थक कुंभ की तर्ज पर बनाए गए पंडालों में बाबा की भक्ति और शक्ति का गुणगान कर रहे हैं। शनिवार को बाबा की विशेष सुरक्षा व्यवस्था में लगे मुजफ्फरपुर के रामदुलारे यादव व मुंबई के शंकर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम धर्म की रक्षा और बुराइयों से लोगों को बचाने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
जौनपुर के विजय बहादुर, पीलीभीत के रामदशरथ लाल का मानना है कि बाबा जी के दर्शन और सानिध्य मात्र से ही मृत्यु लोक से मुक्ति मिल जाती है। आज भी बाबा को जीवित बताने वाले इन भक्तों को अपने प्रवचनों से आशीर्वाद ग्रहण कराने वाले बाबा का क्षेत्र में ये दूसरा बड़ा संगम है।
कार्यक्रम संयोजक भिटौरा प्रधान तालेवंत ने बताया कि पूरा कार्यक्रम धार्मिक है, जनमानस को नशामुक्त और शाकाहारी बनाने के लिए बाबा संदेश देते हैं। पूरी व्यवस्था भक्तों की ही है। उपजिलाधिकारी वीके सिंह ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के लिए अनुमति दी गई है।