फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धनबल में भाजपा प्रत्याशी सब पर भारी

धनबल में भाजपा प्रत्याशी सब पर भारी

Tue, 07 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
धनबल में भाजपा प्रत्याशी सब पर भारी
फैजाबाद। नगर निगम चुनाव में उतरे प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी सबसे ज्यादा मालदार हैं। चुनाव मैदान में आए सभी प्रत्याशी 32 से 48 साल के बीच के हैं। इस अहम पद पर चुनाव में निरक्षर से परास्नातक तक शिक्षित प्रत्याशी भी हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर के सामने दाखिल किए गए शपथ पत्रों के मुताबिक चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय सबसे ज्यादा मालदार हैं।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के प्रबंधक उपाध्याय और उनकी पत्नी वंदना के पास नौ करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र मणि पांडेय लाखों की संपत्ति के मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास लगभग 27 लाख रुपये व पत्नी मिथलेश पांडेय के पास लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति बताई गई है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी गुलशन बिंदु सोने-चांदी की शौकीन है।

उनके पास 25 तोला सोना, एक किग्रा चांदी के साथ ही नकदी है। स्कूल और आईटीआई का संचालन करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सर्वेश कुमार वर्मा और उनके परिवारीजनों के पास चल संपत्ति के रूप में लगभग 65 लाख व अचल संपत्ति के रूप में लगभग 54 लाख रुपये की संपत्तियां बताई गई हैं।

मेयर पद के चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशी 32 से 48 साल के हैं। इनमें सबसे ज्यादा उम्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र मणि हैं। इनकी उम्र 48 साल है। सबसे कम उम्र के प्रत्याशी मुनव्वर हैं। इनकी उम्र 32 साल है। अन्य सभी प्रत्याशी इसके बीच की उम्र की है।


मेयर पद पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में निरक्षर से परास्नातक तक शिक्षित भी हैं। आप प्रत्याशी सर्वेश कुमार वर्मा, भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय परास्नातक तक शिक्षित हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र मणि स्नातक तक शिक्षित हैं।

सपा प्रत्याशी गुलशन बिंदु निरक्षर हैं। निर्दल मुनव्वर प्राइमरी तक शिक्षित हैं। निर्दल सुरेश हाईस्कूल तक पढ़े लिखे हैं। अन्य प्रत्याशी स्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed