फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा, आज जलेगा रावण

श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा, आज जलेगा रावण

Fri, 29 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा, आज जलेगा रावण
फैजाबाद। नवरात्र के आखिरी दिन शुक्रवार शाम से जुड़वा शहरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बाहर से शहर में आने वाले वाहनों समेत हो पहिया तक को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध विजयदशमी, मूर्ति विसर्जन और मुहर्रम जुलूस तक जुड़वा शहर में जारी रहेगा। जिले भर में शनिवार को बुराई के प्रतीक रावण का 98 स्थानों पर पुतला जलेगा। इसी के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन

शहर में दुर्गा पूजा व रामलीला के शिखर पर पहुंचने के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन को सड़कों पर उतर गई है। अंधेरा होते ही पूरा शहर भक्तों की भीड़ से खचाहच भर गया है। श्रद्धालुओं का रेला रेंगकर आगे बढ़ रहा है। प्रशासन ने वाहनों का शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। शहर व अयोध्या के विभिन्न हिस्सों में दो सौ से अधिक जगहों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। ज्यादातर पंडाल सड़क के किनारे व चौक-चौराहों के आस-पास हैं। वहीं जुड़वा शहरों में कई स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शाम होते ही शहर की सड़कों पर भक्तों व श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भीड़ के दबाव में यातायात की कौन कहे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। गलियों की बात ही छोड़ दें, मुख्य सड़कों पर भी पैदल चल रहे लोग रेंगने को मजबूर हैं। आवागमन संभालने के लिए यातायात व पुलिसकर्मियों को स्वयंसेवकों की मदद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालात के मद्देनजर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने जुड़वा शहरों के इंट्री प्वांइटों पर पुलिस व यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाकर दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। किसी भी वाहन को शहर में न आने-देने की ताकीद की गई है। होमगार्ड जवानों को भी मदद के लिए लगाया गया है। हालांकि पुलिस-प्रशासन की ओर से आपात हालात के लिए किसी मार्ग को रिजर्व नहीं किया गया है और न ही वाहनों के आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। शहर में जगह-जगह जाम के यह हालात अभी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लेकर मुहर्रम पर्व तक जारी रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पंडाल व रामलीला देखने आने वालों की भारी भीड़ के मद्देनजर शाम को शहर की ओर छोटे-बड़े सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उधर, नगर कोतवाल, खुफिया विभाग और बीडीएस की टीम ने जुड़वा शहर में होटलों-ढाबों समेत वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed