फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नितिन गडकरी 29 को करेंगे अरबों की परियोजनाओं का शिलान्यास

नितिन गडकरी 29 को करेंगे अरबों की परियोजनाओं का शिलान्यास

Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी 29 को करेंगे अरबों की परियोजनाओं का शिलान्यास
अयोध्या। देश और दुनिया में अयोध्या सुंदर स्वरूप में दिखायी दे, इसके लिए लगातार अयोध्या को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर 29 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भारत सरकार के सड़क परिवहन व जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी की ओर से कई बड़ी परियोजनाओं अयोध्या-काशी फोरलेन, सरयू नदी पर बैराज, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, अयोध्या-फैजाबाद बाईपास का सौंदर्यीकरण व राम वनगमन मार्ग का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन



यह जानकारी शनिवार को सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बैराज का निर्माण होने से घाटों पर हमेशा पानी रहेगा तथा श्रद्धालु मां सरयू का आचमन व पूजन आसानी से कर सकेंगे। सांसद ने कहा कि पूरे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में 151 पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल हैं।
विज्ञापन



84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के बाद इन पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की पहचान पुन: अस्तित्व में आ जाएगी। कहा कि अयोध्या अपने वाले पर्यटकों को अयोध्या के सुंदर स्वरूप का अहसास हो, इसके लिए सहादतगंज-नयाघाट बाईपास का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिससे बाहर से अपने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अयोध्या की सीमा में आते ही यह अहसास हो जाए कि वह भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ीं झलकियां आज समाज से ओझल हो चुकी हैं। इन्हीं झलकियों से लोगों को रू-ब-रू कराने के लिए ही दिल्ली में अयोध्या पर्व का आयोजन किया गया। सांसद ने बताया कि दशरथ समाधि स्थल का जीर्णोद्वार करने के लिए एक करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं, उसके जीर्णोद्वार का कार्य जल्द शुरू होगा।



उन्होंने कहा कि फरवरी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी अयोध्या आएंगे। वह सीआरपीएफ कैंप का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed