{"_id":"5b673ff34f1c1be2588b530a","slug":"121533493235-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में हुआ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में हुआ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का हुआ पूजन
अयोध्या। अयोध्या के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मानस भवन में सवेरा परिवार के तत्वाधान में सावन मास के पुनीत अवसर पर सामूहिक अभिषेक, वेदोच्चार एवं मंत्रोच्चार के साथ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन करने के साथ-साथ पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण के लिए 130 घोंसलों व 150 तुलसी पौधों का वितरण भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि सावन मास में किसी भी तरह से की गई भगवान शिव की पूजा फलदायी होती है। कहा कि कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजन की महत्ता है।
सवेरा परिवार के आचार्य शिवेंद्र ने कहा कि सावन माह में पार्थिव पूजन करने से तमाम कष्ट और रोग बाधा समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, इससे बचने का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक पौधों का रोपण है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि घर व आंगन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाऐं। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भगवान शिव संकट हरण हैं। सावन मास में शिवलिंग पूजन से बाधाएं समाप्त होती हैं। उन्होंने पर्यावरण व पक्षी संरक्षण की अपील की। चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अगर एक परिवार एक वृक्ष लगाना शुरू कर दे तो हमारे देश के तमाम संकट अपने आप ही समाप्त हो जाएंगे। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय की पत्नी अत्रि पांडेय ने सवेरा परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण का जो बीड़ा उठाया गया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर अनिल सिंह, लल्लू सिंह, संजीव त्रिपाठी, जगदंबा सिंह, महंत दिलीप दास, आशीष सोनी, डॉ. चक्रवर्ती सिंह, मीनू दूबे, डॉ. ज्योतिमा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।