{"_id":"5cdd9cb8bdec22077e09b66b","slug":"1204-droped-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"1204 अभ्यर्थियों ने छोड़ी कैटेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1204 अभ्यर्थियों ने छोड़ी कैटेट
Thu, 16 May 2019 10:54 PM IST
vivek vivek
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: vivek vivek
Updated Thu, 16 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2019 (कैटेट) बृहस्पतिवार को छह जिलों के 29 केंद्रों पर हुई। पहले दिन परीक्षा में 1204 अभ्यर्थियों ने किनारा कस लिया।
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर जेएस संधू ने स्वयं जिले के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी केंद्र से कोई अनियमितता सामने नहीं आई है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उप्र संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को छह जिलों के 29 केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन
परीक्षा में 2744 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1204 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उनकी फोेटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। इसका मकसद था कि काउंसलिंग में आने वाले अभ्यर्थी से मिलान की जाएगी, ताकि गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, बांदा, लखनऊ व कानपुर में चयनित 29 केंद्रों पर कराई गई। कानपुर में 352, वाराणसी में 156, बांदा में 26, अयोध्या में 119, लखनऊ में 361 व मेरठ में 194 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
आज परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश पाठक ने बताया कि शुक्रवार को परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा सभी 6 जनपदों के सात केंद्रों पर होगी। इसके लिए 2744 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पीजी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा कानपुर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनिझाबर रोड, सेठ मोतीलाल केडिया संतराम धर्म इंटर कॉलेज विष्णुपुरी में होगी। अयोध्या के एसएसएसवी इंटर कॉलेज साहबगंज, बांदा के कृषि महाविद्यालय परिसर, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ परिसर, उदय प्रताप इंटर कालेज भोजूबीर वाराणसी व लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में होगी।