फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु तेगबहादुर का बलिदान दिवस

श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु तेगबहादुर का बलिदान दिवस

Thu, 23 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु तेगबहादुर का बलिदान दिवस
अयोध्या। ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में गुरुवार को सिखों के नवम गुरू तेगबहादुर जी का 342वां बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरूजीत सिंह ने बताया कि, विक्रमी संवत 1725 में असम से पंजाब जाते समय नवम गुरू तेगबहादुर जी ने अयोध्या के इस गुरुद्वारे में माथा टेका था।

अयोध्या में दो दिन तक अनवरत तप किया था। एक ब्राह्मण को सौंपी गई उनकी चरण पादुका आज भी गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी हैं।

गुरू तेगबहादुर जी ने इसी स्थान पर 48 घंटे अखंड तप के बाद सत्संग में संगत पाठ करने के लिए कहा था। इस स्थान पर श्री अखंड पाठ साहब के 48 घंटे जाप का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में नवम गुरू के बलिदान दिवस के मौके पर विगत सौ दिन से संचालित गुरू ग्रंथ साहब के अखंड पाठ का गुरुवार को समापन व अरदास की गई।

फैजाबाद व लखनऊ से आए रागी जत्थों ने भी अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, डॉ. सुनीता शास्त्री, डीएम डॉ. अनिल पाठक, सतवंत सिंह सेठी, नारायण मिश्र, सरदार महेंद्र सिंह, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed