{"_id":"596a5fe94f1c1b44458b47d6","slug":"11500143593-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित गन्ना व मंडी विभाग के अफसर से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित गन्ना व मंडी विभाग के अफसर से स्पष्टीकरण तलब
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित गन्ना व मंडी विभाग के अफसर से जवाब तलब
फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने अफसरों से कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू कराने के साथ ही कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। उन्होंने चर्चा के दौरान अनुपस्थित पाए गए गन्ना और मंडी विभाग के अफसर से स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्देश दिया।
वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय समाजिक सहायक कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अध्यक्षता में सभी सुविधा केंद्रों के कर्मचारियों की बैठक कर कार्यों को देखें।
सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की जितनी भी समस्या जिस विभाग की है वह उस समस्याओं को लिखकर जिलाधिकारी को अवश्य अवगत कराएं। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर संक्रामक रोगों से संबंधित दवाइयां व पैरासिटामाल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
चर्चा दौरान विकासखंड मिल्कीपुर के अंतर्गत मजनाई ग्राम पंचायत पेयजल योजना में कल्लू का पुरवा, लक्ष्मण का पुरवा, मजनाई खास में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण न होने पर नराजगी जताई। एक माह के भीतर कार्य को पूर्ण कर सप्लाई चालू कराने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एसके राय ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी कार्यक्रम/बैठक की जाती है, तो उसकी सूचना सांसद तथा विधायकों को लिखित रूप से अवश्य भेजें अन्यथा इस कार्य में दोषी पाए जाने वाले विभागों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विकासखंड मवई के ग्राम पंचायत गणेशपुर में शौचालयों के निर्माण में द्वितीय श्रेणी की ईंट मीठा अव्वल के प्रयोग पर डीपीआरओ को दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए।
कहा कि वीडीओ और एडीओ के माध्यम से दिव्यंाग और विधवा की सूची लेकर वरीयता के साथ शौचालय का एक मुश्त भुगतान करें। जिससे वह अपने शौचालय का निर्माण कार्य करवा सकें। बैठक में सदस्यों के साथ विभिन्न विभाग के अफसर मौजूद थे।