{"_id":"596a5fe24f1c1bf7038b465b","slug":"11500143586-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला व्यवस्थाएं दुरूस्त करने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला व्यवस्थाएं दुरूस्त करने में जुटा प्रशासन
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला बंदोबस्त में जुटा प्रशासन
अयोध्या। अयोध्या में आगामी 26 जुलाई को मणिपर्वत मेले के साथ ही ऐतिहासिक श्रावण झूलनोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके पूर्व रामनगरी में शिवभक्तों का भी सैलाब उमड़ेगा।
जिला प्रशासन, मेला एवं पुलिस प्रशासन कावंरियों की सुरक्षा एवं श्रावण मेलार्थियों की सुरक्षा एवं उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम में जुटा है।
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस बल मेला क्षेत्र में रात के समय पैदल भ्रमण कर लोगों को सतर्क रहने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अनिल सिंह ने बताया कि दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अतिक्रमण कर दुकान न लगाएं, साथ ही हाकी-स्टिक आदि बेचने पर मनाही होगी।
उन्होंने ऐसा करने वाले दुकानदारों पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम पूजा त्रिपाठी ने बताया ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से भी व्यापारियों में मुनादी कराई जा रही है कि वे अतिक्रमण न करें, पालीथीन का प्रयोग न करें, दुकानों के सामने कूड़ादान रखें, ऐसा न करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।