{"_id":"5c2bb99abdec2256ba1d86e4","slug":"111546369434-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की रद्दी देकर टप्पेबाजों ने 25 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की रद्दी देकर टप्पेबाजों ने 25 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजों ने छात्र के 25 हजार रुपये उड़ाए
अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक में कैश जमा करने गया छात्र टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाज उसे रद्दी कागजों की गड्डी थमाकर 25 हजार रुपये उड़ा ले गए।
सूचना पर पुलिस ने बैंक जाकर जांच की और बैंक की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के हौसिलानगर निवासी शौकत आलम ने अपने भांजे के खाते में 25 हजार रुपये जमा कराने के लिए मंगलवार को अपने पुत्र कक्षा-12 के छात्र नाज आलम को भेजा था।
नाज मंगलवार दोपहर तीन बजे सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक पहुुंचा। नाज के अनुसार बैंक में काउंटर के पास दो युवक खड़े थे। दोनों युवकों ने एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लेकर दो लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद नाज से भी 25 हजार रुपये देने पर दो लाख देने की बात कही। इस पर नाज उन युवकों के झांसे में आ गया। उसने युवकों को 25 हजार रुपये देकर उनसे एक पैकेट ले लिया। बैंक से बाहर जाकर जब नाज ने पैकेट खोला तो उसमें रद्दी कागज के गड्डी थी।
नाज ने आसपास तलाश की मगर न तो दोनों युवक मिले और न ही उन्हें 25 हजार रुपये देकर दो लाख लेने वाला व्यक्ति मिला। नाज ने इसकी सूचना अपने पिता और पुलिस को दी।
नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र व सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाल ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।