{"_id":"5ad8e7ab4f1c1b66098b585f","slug":"111524164523-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान वृद्धि के साथ गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान वृद्धि के साथ गहराया बिजली संकट
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर इलाके में बढ़ा लोड, फाल्ट की समस्या बढ़ी
फैजाबाद। जिले के तापमान में वृद्धि होने के साथ बिजली का संकट गहरा गया है। कटौती मुक्त अयोध्या नगर निगम भी इससे अछूता नहीं है। दो-दो घंटे बिजली कटौती के साथ फाल्ट के नाम पर भी कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि जिले को मुख्यालय से पूरी बिजली मिल रही है। फिर भी शहर के उपकेंद्रों पर बिजली कटौती जारी है।
शहर के लगभग 65 हजार से अधिक विद्युत कनेक्शनधारी हैं। इसके लिए 12 विद्युत उपकेंद्र निर्धारित हैं। आम तौर पर सर्दी के दिनों में शहर की खपत 100 मेगावाट के आसपास होती है, लेकिन गर्मी के चरम पर पहुंचने के समय लोड 150 मेगावाट के आसपास हो जाता है। मुख्यमंत्री की ओर से अयोध्या नगर निमग को कटौती मुक्त घोषित किए जाने के बाद आपूर्ति के अनुसार पूरी बिजली मिलती है। सिर्फ फाल्ट ही एक ऐसी समस्या है, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। दूसरी ओर गर्मी शुरू होने से पूर्व पावर कॉर्पोरेशन ने शहर में बड़े पैमाने पर पुराने तारों व खंभों को बदला है। साथ ही 250 केबीए के पांच व 300 केबीए के तीन ट्रांसफार्मर भी लगाए हैं। इसके बाद भी लोड बढ़ने के साथ जगह-जगह फाल्ट की स्थिति सामने आ रही है। परिणाम यह है कि शहर में विभिन्न मोहल्लों में कई- कई घंटे लाइट चली जा रही है। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में विभाग के पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। आठ ट्रांसफार्मर कॉर्पोरेशन के डिपो में रखे हुए हैं।
लाइट जाने से होती काफी दिक्कत
छात्र अंकुर सिंह का कहना है कि दिन में कई बार लाइट की लुकाछिपी का खेल चलता रहता है। अक्सर रात्रि में पढ़ाई के समय लाइट चले जाने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। परीक्षाएं चलने के कारण रिवीजन का कार्य अधूरा रह जाता है।
विज्ञापन
कटौती से व्यापार होता प्रभावित
व्यवसायी अकबर अली का कहना है कि दिन में लाइट चले जाने से व्यापार का कार्य प्रभावित होता है। कभी-कभी तो दो-दो घंटे के लिए लाइट कट जाती है। लाइट कट जाने के कारण गोदाम से माल नहीं निकल पाता है, इससे व्यापार पर प्रभाव पड़ता है।
एक सप्ताह से बढ़ गया कटौती का क्रम
अमित यादव बताते हैं कि विद्युत कटौती का क्रम एक सप्ताह से बढ़ गया है। अक्सर फाल्ट के नाम पर लाइट काट ली जाती है। इससे समस्त कार्य प्रभावित हो जाता है। वह बताते हैं कि बुधवार सुबह लाइट कट जाने से काम पर निकलने में देरी हो गई।
रात में लाइट जाने से होती परेशानी
नियांवा में रहने वाले वीसी का कहना है कि गर्मी बढ़ने के बाद पिछले कई दिनों से रात्रि में भी लाइट चली जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे मध्यम वर्गीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रात्रि के असमय लाइट कट जाने से लोग परेशान हो जाते हैं।
शहर में विद्युत फाल्ट को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। लोड बढ़ने के कारण फाल्ट की समस्याएं सामने आती हैं। विभाग पूरी जिम्मेदारी से फाल्ट को जल्दी से जल्दी खत्म करने उपभोक्ता को बिजली मुहैया कराता है। उपभोक्ता विद्युत फाल्ट होने पर अपने उपकेंद्र पर सूचना दें। तुरंत लाइट ठीक कराई जाएगी।-मनोज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, प्रथम
लो-वोल्टेज से परेशानी, शिकायत
132 केवी विद्युत उपकेंद्र दर्शननगर क्षेत्र के सरेठी पंडित का पुरवा में एक पखवारे से लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। 15 दिन पूर्व विद्युत सप्लाई में फाल्ट की वजह से सिर्फ एक फेस की सप्लाई हो रही है। इसकी वजह से लोड अधिक होने से सारे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। इन दिनों शुरू हुई उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान है। गांव के दीनानाथ पाठक का कहना है कि 15 दिन से विद्युत आपूर्ति बदहाल है। इसके लिए स्थानीय अवर अभियंता दर्पण श्रीवास्तव से लेकर एसडीओ तक से शिकायत की गई लेकिन निदान नहीं हुआ तो मजबूरन अधिशासी अभियंता से ऑनलाइन शिकायत की गई है। एसडीओ पंकज तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली थी, निदान के लिए संबंधित अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है।