{"_id":"5a43dcdd4f1c1b6a118ba652","slug":"111514396893-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने लुढ़काया पारा, धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने लुढ़काया पारा, धूप से मिली राहत
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। बीते तीन दिनों से चल रहीं सर्द हवाओं ने बुधवार को पारा और लुढ़का दिया जिससे लोग कांपने को मजबूर रहे। लेकिन सुबह करीब 9 बजे से निकली धूप से लोगों को राहत मिली। लोग घरों से निकल कर पार्क तक पहुंचे।
दोपहर में बच्चे पार्कों में खेलते नजर आए। सर्द हवाओं से रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और लुढ़क गया। जिससे शाम होते ही गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के आगे भी इसी तरह बने रहने की संभावना है।
सर्द हवाओं की वजह से रात का तापमान तेजी से घटकर 9 डिग्री से 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जोकि सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री कम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
आर्र्दता अधिकतम 93 तो न्यूनतम 21 रही। इस तरह सर्द हवाओं से लोग सुबह से कांपते रहे। सुबह नौ बजे तक धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
सूर्य का ताप बढ़ने के साथ-साथ 2.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं हवाएं बेअसर होने लगीं। दोपहर तक शहर के कई पार्क भी गुलजार हो गए। लोग परिवार के साथ पार्कों में पहुंचे।
छावनी क्षेत्र में स्थित कंपनी गार्डेन, गुप्तार घाट सहित अन्य क्षेत्रों में लोग डेरा जमाए रहे। हालांकि शाम ढलते ही मौसम ने फिर करवट बदली और ठिठुरन शुरू हो गई।
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगे भी सुबह-शाम कोहरा व दिन में धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल सर्द हवाएं इसी तरह गलन भरी ठंडक का एहसास कराती रहेगी।