{"_id":"599dc6d54f1c1be6478b4749","slug":"111503512277-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में खुली जिला अस्पताल की असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में खुली जिला अस्पताल की असलियत
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में डॉक्टर समेत नौ गैरहाजिर मिले
फैजाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट के बुधवार को औचक निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं की असलियत सामने आई। डॉक्टर, फार्मासिस्ट से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक अनुपस्थित पाए गए व विलंब से आए। नौ लोग अनुपस्थित पाए गए, जबकि इतने ही देरी से आए। अस्पताल में व्याप्त इन खामियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर की।
सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र बुधवार की सुबह अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस डॉ हरिओम श्रीवास्तव के साथ अस्पताल व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच शुरू की। ओपीडी कक्ष, स्टोर रूम, इमरजेंसी कक्ष, सभी वार्ड, आक्सीजन के रखरखाव, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथालोजी, उपस्थिति रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया तो पोल खुल गई।
चिकित्सक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक कोई अनुपस्थित रहा तो कोई विलंब से आया। फाइलेरिया नियंत्रण निरीक्षक शुभा अनुपस्थित रहीं। जेनरेटर कक्ष में तैनात रीतेश व बलराम ड्यूटी स्थल से नदारद रहे। फार्मासिस्ट आरबी सिंह, विनय प्रकाश वर्मा अनुपस्थित पाए गए। संतराम, मस्तराम बिना किसी प्रार्थना पत्र के अवकाश पर थे।
विज्ञापन
डॉ. संतोष व अनिल कुमार विलंब से पहुंचे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकुमार अनुपस्थित रहे जबकि सुनील, राजेंद्रनाथ, रामनरेश, अजय, गिरीश विलंब से पहुंचे। इसी प्रकार जनरल वार्ड के सामने बने एचआईवी परीक्षण केंद्र पर तैनात सुनील, अभिषेक विलंब से पहुंचे और रवि शुक्ला अनुपस्थित पाए गए। सीएमएस को सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिया।
डीएम को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं, चिकित्सक सहित कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले, साफ-सफाई भी बदहाल रही। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
-छोटेलाल मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट