{"_id":"595699984f1c1b69048b4bfa","slug":"111498847640-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी को सात साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी को सात साल की सजा
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या को उकसाने पर प्रेमी का सात साल कैद
शादी का झांसा देकर कई महीने तक किया था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद कई महीने तक एक व्यक्ति ने प्रेमिका संग दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने को कहा तो इंकार कर दिया। इस पर प्रेमिका करे जलाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को जुर्म साबित होने पर कोर्ट ने प्रेमी को सात साल के कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना देने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि में से 10 हजार रुपये मृतका के पिता को देने का आदेश हुआ है। फैसला अपर जिलाजज सुरेश चंद्र आर्य की कोर्ट से हुआ। मामला हैदरगंज थाने के गांव पारारामपुर का है।
एडीजीसी सुरेंद्र यादव ने बताया कि इसी गांव के इसराइल खां की पुत्री तबस्सुम का गांव के ही आरिफ उर्फ पुलिस से प्रेम प्रसंग हो गया। तबस्सुम के परिवार वाले जानकारी होने पर आरिफ के परिवार से निकाह की बात करने गए पर आरिफ ने इंकार कर दिया। इस पर तबस्सुम ने 18 नवंबर 2015 को खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी रिपोर्ट मृतका के पिता इसराइल ने आरिफ के खिलाफ लिखाई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए सजा दी।