फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 forms were sold on the first day of the nomination process

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बिके 11 फॉर्म

Wed, 20 Jan 2016 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
11 forms were sold on the first day of the nomination process
बीकापुर उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सपा, कांग्रेस, रालोद, पीस पार्टी सहित 11 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन फार्म खरीदे गए। हालांकि किसी भी प्रत्याशी ने अभी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम थे। उम्मीद है कि गुरुवार से नामांकन जोर पकड़ेगा।  
विज्ञापन


सपा विधायक मित्रसेन यादव के निधन से रिक्त हुई बीकापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बुधवार से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट से लेकर नामांकन स्थल एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष तक पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन


भीड़ को सहेजने के लिए मजिस्ट्रेट हरीशंकर लाल शुक्ल सहित अन्य मजिस्ट्रेट अपने तैनाती स्थल पर डटे रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन कराने के लिए रिटर्निंग अफसर से लेकर निर्वाचन विभाग के अफसर नामांकन स्थल पर मौजूद रहे लेकिन पहले दिन नामांकन शून्य रहा है। केवल नामांकन फार्म ही बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर व एसडीएम सोहावल अमित कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। नामांकन पत्र खरीदने वालों में सपा से आनंदसेन यादव, कांग्रेस से असद अहमद, पीस पार्टी सहित कुल नौ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है।


भाजपा और रालोद की ओर से चालान फार्म लिया गया है। नामांकन को लेकर कई छोटे दल के प्रत्याशियों से नामांकनपत्र खरीदने से चर्चा बढ़ गई है कि नामांकन की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed