फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लगाए गए मजिस्ट्रेट

अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लगाए गए मजिस्ट्रेट

Thu, 11 Apr 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लगाए गए मजिस्ट्रेट
अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लगाए गए मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इस बार परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यह परिक्रमा बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर और गोंडा से होकर चलती है।

प्रशासन ने परिक्रमा के दौरान शांति व सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट लगाया है। सुरक्षित परिक्रमा को संपन्न कराने के लिए पुलिस को भी निर्देश दिया गया है।

डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा महंत गयादास अध्यक्ष एवं संचालक के नेतृत्व में नरोत्तम भवन मोहल्ला रायगंज से 19 अप्रैल को तीन बजे पैदल नयाघाट से मखौड़ा मख स्थान मनोरामा जनपद बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


14 मई तक अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए अयोध्या के श्री सीताकुंड पहुंचकर भंडारा एवं विदाई के बाद समाप्त होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसी दिन इसी समय से महंत ओंकारनाथ चेला रघुनाथ दास सत्संग भवन भी साधु-संतो के साथ मख स्थान के लिए प्रस्थान करना संभावित है।

हनुमान मंडल साकेत अयोध्या के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चैरासीकोसी परिक्रमा सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 19 अप्रैल को कारसेवकपुरम अयोध्या से प्रस्थान कर मख भूमि मखौड़ा जनपद बस्ती से अवध धाम की चौरासीकोसी परिक्रमा करेंगी।

यह यात्रा जिले के शृंगीऋषि आश्रम, गोसाईगंज, तारून, ख्ेामासराय, आस्तीकन, जनमेजयकुंड, अमानीगंज, रूदौली, पटरंगा आदि स्थानों से होते हुए सीमावर्ती जनपद का भ्रमण करते हुए दिनांक 10 मई को सरयू तट अयोध्या पहुंचेगी।

इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा परिक्रमार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 अप्रैल से 14 मई/कार्यक्रम समाप्ति तक पांच मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।


नगर एवं रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर संपूर्ण नगर क्षेत्र और अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शांति व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed