फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन करेगें मुख्यमंत्री

चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन करेगें मुख्यमंत्री

Wed, 06 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन करेगें मुख्यमंत्री
अयोध्या में तीसरा दौरा 22 नवंबर को प्रस्तावित
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीसरे अयोध्या दौरे पर आगामी 22 नवंबर को एक बार फिर आ रहे हैं। वे रामनगरी के रामकथा पार्क में होने वाले चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे। इसकी पुष्टि दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने की।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सीएम ने अयोध्या के रामायण मेले आने की सहमति दी है। महंत सुरेश दास ने बताया कि मुख्यमंत्री को रामायण मेले के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यह भी बताया कि पिछली सरकारों (सपा व बसपा) ने रामायण मेले की उपेक्षा की, जिसके कारण यह धार्मिक आयोजन धनाभाव के चलते सिर्फ रस्मी आयोजन बनकर रह गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस बार रामायण मेला भव्यतम रूप में मनाया जाएगा और वह स्वयं मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत सुरेश दास ने बताया कि इस वर्ष रामायण मेला 22 से 25 नवंबर तक होगा जिसका उद्घाटन सीएम जबकि समापन अवसर पर राज्यपाल राम नाईक पहुंचेंगे। मेले में सांस्कृतिक एवं धार्मिक भी होंगे। बताया कि रामायण मेले के लिए 5 लाख का बजट स्वीकृति है लेकिन पिछली सरकारों में बजट में कटौती की गई।

इससे रामायण मेले का स्तर दिन-ब-दिन गिरता चला गया। मगर योगी सरकार में रामायण मेले को उत्कृष्ट रूप प्रदान किया जाएगा। हर बार की तरह अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा भी जाएंगे।

35 साल से लग रहा अयोध्या में रामायण मेला
रामायण मेला शुरू हुए 35 वर्ष हो चुके हैं। अयोध्या में इसकी शुरूआत 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र ने की थी, जिसका उद्देश्य रामायण मेले को केंद्र में रखकर अयोध्या का विकास करना था। लेकिन निरंतर इस मेले का स्तर घटता गया। 80-90 के दशक में इस मेले में विदेशी रामलीलाओं के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार प्रस्तुतियां देते थे।


रामायण मेला के लिए अक्षय निधि बनाने का सुझाव
दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने बताया कि उन्होंने रामायण मेला की भव्यता के लिए एक अक्षय निधि बनाने का भी सुझाव मुख्यमंत्री को दिया है जिस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने की भी बात कही है। उन्होंने सीएम से कहा कि यदि एक करोड़ की अक्षय निधि रामायण मेले के लिए हो जाए तो भविष्य में मेले की भव्यता पर संकट नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed