{"_id":"59aeee2b4f1c1b8e078b474b","slug":"101504636459-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से विवाहित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहित की मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
बीकापुर (फैजाबाद)। जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे राजाराम तिवारी का पुरवा निवासी शालू तिवारी (30) पत्नी महेश तिवारी ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिवारीजनों द्वारा उसे तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शालू की मौत हो गई। जानकारी होने पर मंगलवार सुबह मृतका के मायके के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिया।
रिकाबगंज चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका शालू के पिता युगल किशोर पांडे निवासी सराय नोहर थाना जेठवारा प्रतापगढ़ की तहरीर पर मृतका शालू के पति महेश तिवारी, ससुर रविंद्र नाथ तिवारी, सास मालती देवी के खिलाफ महिला उत्पीड़न व दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।