फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पं. दीनदयाल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत-कमिश्नर

पं. दीनदयाल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत-कमिश्नर

Thu, 31 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पं. दीनदयाल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत-कमिश्नर
अवध विश्वविद्यालय में जन्मशती समारोह का दूसरा दिन
विज्ञापन

फैजाबाद। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों व जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। हम स्वयं जागरूक होंगे तो विभिन्न सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठा सकेंगे। ये बातें कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहीं। वह अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरुवार को आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

कमिश्नर ने कहा कि, देश के सांस्कृतिक व आर्थिक विकास के लिए समाज के सबसे निर्धन व्यक्ति के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना को साकार करना होगा। इससे पहले कमिश्नर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम संतोष कुमार राय ने पं. दीनदयाल के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


कहा कि, यदि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा तो हम मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कहा कि, ऐसे महापुरुष की जीवनी जानने के लिए प्रदर्शनी के साथ विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। सीडीओ रवीश गुप्ता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि, जिस व्यक्ति को स्वच्छ शौचालय के लिए स्वीकृति पत्र मिल गया है वह तत्काल इसे बनवाएं। 12 हजार रुपये धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। अन्य विभागों के अफसरों ने योजनाओं की जानकारी दी।


गोष्ठी से पूर्व सभी अफसरों ने श्रम, सेवायोजन, डूडा, कृषि, उद्यान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन, स्वास्थ्य, पुलिस आदि विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान डीडीओ हवलदार सिंह, पीओ डूडा दिवाकर, उपनिदेशक सूचना अतुल मिश्र, डीपीआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed