{"_id":"599dca924f1c1b715f8b4659","slug":"101503513234-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने लगाई झाड़ू, भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने लगाई झाड़ू, भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सफाई अभियान कर चौथा दिन
फैजाबाद। भाजपा द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के चौथे दिन बुधवार को जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, देवकाली, रोडवेज व अयोध्या नयाघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा इटावा, कन्नौज के कार्यकर्ता व प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाग लिया। जिला चिकित्सालय में जिले के स्वच्छता अभियान के प्रभारी व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह की अगुवाई में अभियान चला।
वहीं महिला चिकित्सालय में सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में सफाई की गई। प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि नए भारत का निर्माण स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के रूप में करेंगे।
विज्ञापन
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा कन्नौज, इटावा तथा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की टीम टोली के रूप में पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चला रही है। जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव, संजीव सिंह, विजय गुप्ता, सुधीर चौरसिया, दिवाकर सिंह आदि थे।
वहीं देवकाली पर ओम प्रकाश सिंह व प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में सफाई अभियान चला, जिसमें कमलेश श्रीवास्तव, मुरारी सहाय सिन्हा, आलोक द्विवेदी, नंदन तिवारी आदि थे। रोडवेज पर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू की अगुवाई में शक्ति सिंह, राम मनोहर पटेल, राजेश सिंह, किशन मौर्या आदि ने सफाई की।
अयोध्या नयाघाट पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल की अगुवाई में सफाई अभियान चला, जिसमें रमापति पांडेय, डा. बीडी द्विवेदी, रमेश दास, नरहरिदास आदि मौजूद रहे। स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में प्रात: 7 बजे 11 बजे तक स्वच्छता अभियान चलेगा।