फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   10 crore trapped due to check bounce

चेक बाउंस के चलते फंसी दस करोड़ की राशि वापस हुई

Tue, 08 Jun 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 crore trapped due to check bounce
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से लेकर 27 फरवरी तक चलाए गए देशव्यापी निधि समर्पण अभियान में मिले 15 हजार चेक बाउंस हो गए थे। जिसके चलते समर्पण अभियान की करीब 22 करोड़ की धनराशि फंस गई थी। धनराशि की रिकवरी को लेकर ट्रस्ट लगातार प्रयास कर रहा था। तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए तीन सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई थी। जिसका परिणाम रहा कि अब तक लगभग 10 करोड़ की धनराशि की रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान में देश के 48 प्रांत के कुल 5.37 लाख गांव व बस्तियों में अभियान चलाया गया था। स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नेशनल बैंक की कुल 42 हजार शाखाओं में निधि समर्पण अभियान से एकत्रित धन जमा किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अप्रैल माह में जारी ऑडिट रिपोर्ट में समर्पण अभियान से 3500 करोड़ प्राप्त होने की अधिकृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने यह भी बताया कि देश के 12.73 करोड़ परिवारों में 44 दिनों तक चलाए गए निधि समर्पण अभियान में प्राप्त हुए करीब 15 हजार चेक तकनीकी गड़बड़ियों के चलते या तो बाउंस हो गए, या फिर रिजेक्ट कर दिए गए। इसके चलते करीब 22 करोड़ की समर्पण राशि फंस गई। इनमें अयोध्या जिले के दो हजार चेक भी बाउंस हुए थे। इसको लेकर ट्रस्ट ने एक टीम बनाकर तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक व स्टेट बैंक के कर्मी जिनके चेक बाउंस हुए थे उनसे संपर्क कर समस्या निस्तारण में जुटे थे। जिसका परिणाम रहा कि अब तक 60 प्रतिशत चेक की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किया जा चुका है। इस कारण करीब 10 करोड़ की धनराशि मिल गई है। शेष रिकवरी के लिए प्रयास जारी है।

तकनीकी गड़बड़ी के चलते फंसी धनराशि की रिकवरी के लिए प्रयास चल रहा है। देश भर में चले निधि समर्पण अभियान की धनराशि का ऑडिट अभी जारी है। अभियान में 3500 करोड़ की धनराशि प्राप्त होने की अभी तक जानकारी बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जा चुकी है। सभी जिलों में अभी चार्टेड अकाउंटेंट द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया जा रहा है। ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही समर्पण राशि की अधिकृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी।- डॉ.अनिल मिश्र, ट्रस्टी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed