{"_id":"6272c85b37ff0c04c56866ad","slug":"1-lakh-3-thousand-333-candidates-appeared-in-university-examination-faizabad-news-lko629079960","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवि की परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 3 हजार 333 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविवि की परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 3 हजार 333 परीक्षार्थी
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम भाग दो, तीन व बीपीएड, बीएससी, एमएससी एग्रीकल्चर एवं बीएससी होम साइंस की परीक्षाएं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही हैं।
इसमें बुधवार को एक लाख तीन हजार 333 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने प्रथम पालीएवं द्वितीय पाली के विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया।
प्रथम पाली की परीक्षा में परिसर स्थित दीक्षा भवन में बीपीएड परीक्षा का निरीक्षण करते हुए केंद्र अध्यक्ष से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए कुलपति ने शुचिता के साथ परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
द्वितीय पाली की परीक्षा में उन्होंने बाराबंकी जनपद के जानकी प्रसाद वर्मा महाविद्यालय, सहयोगी आरबी महाविद्यालय, मोहनलाल वर्मा महाविद्यालय, श्री गंगा मेमोरियल गर्ल्स महाविद्यालय, मुंशी रघुनंदन पटेल महाविद्यालय, जवाहरलाल पीजी महाविद्यालय बाराबंकी का जायजा लिया।
कुलपति के निरीक्षण के समय विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक व विशेष सचलदल ने परीक्षा केन्द्र की सघन तलाशी ली। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी एवं पानी के इंतजाम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।
विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम भाग दो, तीन व बीपीएड, बीएससी, एमएससी एग्रीकल्चर एवं बीएससी होम साइंस की परीक्षाएं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही है।
जिसमें बुधवार को एक लाख मीन हजार 333 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। विश्वविद्यालय के कंट्रोल कक्ष से परीक्षा की निगरानी की जा रहीहै।