फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tirahe encroachment removed from bypass canal bridge

बाईपास तिराहे से नहर पुल तक हटा अतिक्रमण

Mon, 14 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 14 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tirahe encroachment removed from bypass canal bridge
नहर पुल की तरफ अतिक्रमण हटवाते ईओ - फोटो : अमर उजाला
कस्बा लखना में शनिवार को बाईपास तिराहे से पुराना नहर पुल तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया गया। डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दलबल के साथ पहुंचकर सड़क के दोनों ओर का अतिक्रमण हटवाया। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन फोर्स के आगे उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन



विद्यालय संचालकों व समाजसेवियों ने बीते दिनों डीएम नितिन बंसल को ज्ञापन देकर अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया था। ज्ञापन में कहा गया था कि सबसे ज्यादा अतिक्रमण व्यापारियों ने बाईपास तिराहे से लेकर पुराना नहर पुल तक मुख्य बाजार में टीन बैंच व तख्त लगाकर किया है। इससे स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



सब्जी मंडी के सामने से लेकर कालिका मंदिर तक दुकानदारों ने अपनी फड़ सड़क पर काफी आगे तक बढ़ा रखी है। इस पर डीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शेरबहादुर को कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके चलते शनिवार को अधिशासी अधिकारी शेरबहादुर ने थानाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, चौकी प्रभारी बीनेश जादौन के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सब्जी आढ़तियों को भी  चिंह्ति किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सभी को हिदायत दी गयी कि कोई व्यापारी सड़क पर ठेला फड़ नहीं लगाएगा।, अगर लगाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed