फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Just to be vulnerable to the death of the couple

बस की चपेट में आकर दंपति की मौत

Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Just to be vulnerable to the death of the couple
बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
 चिकित्सक से इलाज कराने के बाद साइकिल पर घर लौट रहे बुजुर्ग दंपति को रास्ते में तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे जाम लगाकर हंगामा बरपाया। दंपति की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है।  
विज्ञापन


नगला लक्ष्मन पुन्हैरा निवासी राजपाल सिंह जाटव (60)अपनी पत्नी धनवती का इलाज कराने के बाद सोमवार शाम जलेसर से गांव लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही अवागढ़ की ओर से आई एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में आकर साइकिल सवार राजपाल सिंह और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस के पेड़ से टकराते ही बस सवार यात्रियों मेें चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर नगला लक्ष्मन के सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच जाम लगाते हुए हंगामा कर चालक-परिचालक को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को आगरा रेफर किया गया है, जबकि आंशिक रुप से घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक के बेटे ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने अवागढ़ मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा कर हंगामा बरपाया। एसडीएम संदीप गुप्ता, तहसीलदार संजीव ओझा, ग्राम पुन्हैरा के प्रधान प्रतिनिधि केशवराना के समझाने के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोला। दोनां ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, सीएचसी प्रभारी डा. पवन शर्मा भी जाम में फंस गए। बाद में उन्हें बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर पहुंचाया गया।

बस हादसे में घायल यात्रियों के नाम
घायलों में करूआ, थान सिंह, देवेंद्र, राधाचरन, सतीश, श्रीकृष्ण, नीरा देवी, रामवती, अमित, गोपाल, जितेन्द्र सिसोदिया, सुनीता, संदीप, अनूप, दिव्य शामिल हैं। गंभीर रुप से घायलों को आगरा रेफर किया गया है।
 
सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग
अवागढ़-जलेसर मार्ग पर निजी वाहनों की रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते हैं। इसके चलते रामगढ़ी निवासी प्रधान मनोज कुमार, रामजीलाल, राजवीर फोजी, कृपाल सिंह, केशव सिंह, लोकेंद्र सिंह ने स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने की मांग की है।


 मृतक के घर पहुंचे बसपा नेता
दंपति की मौत के बाद परिवारीजनों को सांत्वना देने बसपा प्रत्याशी राजवीर सिंह, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, बसपा नेता संजय मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशवराना, पूर्व प्रधान श्यामवीर सिंह, विजय सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed