Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Violation of Deepam Lighting Order Temple Trust Board Suspend Committee Take Over Administration

दीपम जलाने के आदेश की अवहेलना पर सुप्रीम सख्ती: मंदिर ट्रस्ट बोर्ड निलंबित; दो जजों की समिति संभालेगी प्रशासन

Fri, 27 Nov 2026 03:36 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 27 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में दीपम जलाने के आदेश का पालन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा कदम उठाया है। अदालत ने मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित कर प्रशासन दो सदस्यीय समिति के हाथों में सौंप दिया है। 27 नवंबर को दीप जलाने का नया आदेश भी दिया गया है। आखिर अदालत को मंदिर प्रशासन अपने हाथ में क्यों लेना पड़ा? आइए, मामले को विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
Supreme Court Violation of Deepam Lighting Order Temple Trust Board Suspend Committee Take Over Administration
सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को क्यों निलंबित किया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में दीपम (पारंपरिक दीपक) जलाने के आदेश का पालन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की है। अदालत ने मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित कर दिया है और मंदिर का प्रशासन अपने हाथ में ले लिया है। इसके लिए दो न्यायाधीशों की सदस्यता वाली समिति बनाई गई है। अदालत ने यह कदम अपने आदेश की जानबूझकर अवहेलना किए जाने पर उठाया है। अब मंदिर में 27 नवंबर को दीपम जलाया जाएगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को क्यों निलंबित किया?
सुप्रीम कोर्ट की पीठ में न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली शामिल हैं। पीठ ने कहा कि 20 नवंबर को दिए गए उसके आदेश का पालन नहीं किया गया। अदालत ने एक बार के लिए तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीपम जलाने की अनुमति दी थी। इसके बावजूद 24 नवंबर को वहां दीप नहीं जलाया गया। अदालत ने इसे अपने आदेश की जानबूझकर अवहेलना माना। इसी के बाद मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित करने और प्रशासन अपने नियंत्रण में लेने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


कलेक्टर ने आदेश पालन का भरोसा दिया था, फिर क्या हुआ?
इस मामले में मदुरै के जिला कलेक्टर की भूमिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। मद्रास हाईकोर्ट के सामने जिला कलेक्टर ने भरोसा दिया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके बावजूद निर्धारित तारीख पर दीपम नहीं जलाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कलेक्टर के शुरुआती रवैये पर हैरानी जताई। पीठ ने कहा कि कलेक्टर के पास व्यापक अधिकार होने के बावजूद उन्होंने आदेश का पालन नहीं होने की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन पर डालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 नवंबर को दीपम जलाने के लिए अदालत ने क्या निर्देश दिए?
सुप्रीम कोर्ट ने अब 27 नवंबर को दीपथून स्तंभ पर धार्मिक दीप जलाने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस आयोजन में हर श्रद्धालु हिस्सा ले सकेगा। इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती करने का भी निर्देश दिया गया है। अदालत ने कहा है कि दरगाह से कम से कम 50 मीटर की दूरी पर दीप जलाया जाए। साथ ही पुलिस को दरगाह और उसके परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। यानी अदालत ने दीप जलाने और दरगाह की सुरक्षा, दोनों के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।


तमिलनाडु सरकार के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या टिप्पणी की?
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के प्रशासनिक हालात पर भी गंभीर टिप्पणी की है। पीठ ने कहा कि राज्य का प्रशासन संवैधानिक अव्यवस्था की स्थिति में है। अदालत ने जिला कलेक्टर के आचरण पर भी नाराजगी जताई। इस पूरे मामले में अदालत का सख्त रुख बताता है कि न्यायिक आदेशों की अनदेखी को हल्के में नहीं लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन को अपने नियंत्रण में लेकर अदालत ने 27 नवंबर के आयोजन को लेकर जिम्मेदारी तय कर दी है। अब दीपम जलाने के आदेश का पालन कराना और दरगाह की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन तथा पुलिस की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed