{"_id":"56e6e4194f1c1b440a8b4568","slug":"finance-minister-symbolic-bone-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री का प्रतीकात्मक अस्थि विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री का प्रतीकात्मक अस्थि विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी बोले, एक्साइज ड्यूटी से कारोबार प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारियों ने सोमवार को वित्त मंत्री का प्रतीकात्मक अस्थि विसर्जन किया। व्यापारियाें ने कहा कि जब तब एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड की अनिवार्यता का फैसला वापस नहीं होता विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वीरेन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह ,अमित चौहान, आनंद सर्राफ आदि मौजूद रहे।
अलीगंज में वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल कर पुतला फूंका। सराफा व्यापारियों ने सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का गांधी मूर्ति चौराहे पर पुतला दहन किया। व्यापारियों का कहना है कि आभूषण निर्माण पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगने से सराफा कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी संघ के व्यापारी राकेश वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि केंद्र द्वारा थोपे गए कानून का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इस दौरान विनोद आर्या, सूर्यकांत गुप्ता, मनोज जैन, प्रमोद वर्मा, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद
अवागढ़। तीन दिन से बंद सराफा बाजार अब अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का व्यापारियों ने निर्णय लिया है। व्यापारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन बंदी का एलान कर दिया। सराफा एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार व्यापारियों पर थोेपा गया कानून वापस नहीं लेती, तब तक सराफा बाजार बंद रहेगा। इस दौरान नंदन गोयल, चमन गोयल, रामकुमार वर्मा, रमेशचंद्र दलशाहपुर, गणेश अग्रवाल, अनिल सुमन सराफ, संकेत गोयल आदि मौजूद रहे।